फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: राज ठाकरे बोले- 'सामना' को अब नहीं पढ़ता, शिंदे की बगावत के बाद उद्धव के नियंत्रण में प्रकाशन

Mon, 27 Feb 2023 05:33 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

'सामना' अविभाजित शिवसेना का मुखपत्र था और इसकी शुरुआत दिवंगत बाल ठाकरे ने की थी। लेकिन पिछले साल जून माह में एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद पार्टी दो भागों में बंट गई। तब से इस मुखपत्र पर उद्धव ठाकरे गुट का नियंत्रण हैं। 
विज्ञापन
राज ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुखथ राज ठाकरे ने सोमवार को कहा कि वह अब 'सामना' और 'मार्मिक' को नहीं पढ़ते हैं। ये दोनों ही प्रकाशन उनके परिवार से जुड़े हैं और इसके लिए वह पहले सहयोग भी दे चुके हैं। 

विज्ञापन


'सामना' अविभाजित शिवसेना का मुखपत्र था और इसकी शुरुआत दिवंगत बाल ठाकरे ने की थी। लेकिन पिछले साल जून माह में एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद पार्टी दो भागों में बंट गई। तब से इस मुखपत्र पर उद्धव ठाकरे गुट का नियंत्रण हैं। 

वहीं, दूसरी पत्रिका 'मार्मिक' कार्टून के लिए समर्पित थी। इसे बाल ठाकरे और उनके भाई शिरकांत ने की थी। शिरकांत मनसे प्रमुख राज के पिता हैं। इस प्रकाशन की स्थापना साल 1966 में की गई थी। 
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि क्या वह 'सामना' या 'मार्मिक' पढ़ते हैं, मनसे प्रमुख ने 'ना' में जवाब दिया। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह अपने आवास पर 'मार्मिक' को पढ़ते हैं। उन्होंने कहा, इन दिनों अखबारों में कोई खबर नहीं है। (टेलीविजन समाचार) चैनलों नहीं देखा जा सकता।

हाल ही में चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को असली शिवसेना घोषित किया था और उसे 'तीर-कमान' का चुनाव चिह्न दिया था। हालांकि, पार्टी की संपत्ति और संगठन के विभाजन और आधिकारिक मान्यता के बाद ही सही दावेदार का पचा चलेगा। इसको लेकर चर्चा जारी है। मध्य मुंबई में शिवसेना भवन और सामना दोनों उद्धव ठाकरे गुट के नियंत्रण में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें