फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: सेट-अप बॉक्स छूने से चार साल के बच्चे को लगा करंट, मौत; चोरी के शक में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

Wed, 09 Aug 2023 06:39 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharashtra: नागपुर जिले में टेलीविजन सेट टॉप बॉक्स (एसटीबी) को छूने पर बिजली का झटका लगने से चार साल के एक बच्चे की मौत हो गई। घटना हिंगना पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत खैरे पन्नासे इलाके में मंगलवार दोपहर हुई।
विज्ञापन
मृतक चार साल का बच्चा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागपुर जिले में टेलीविजन सेट टॉप बॉक्स (एसटीबी) को छूने पर बिजली का झटका लगने से चार साल के एक बच्चे की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि यह घटना हिंगना पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत खैरे पन्नासे इलाके में मंगलवार दोपहर को उस समय हुई जब बच्चा टेलीविजन पर कार्टून कार्यक्रम देख रहा था और उसके पिता बेडरूम में आराम कर रहे थे। पुलिस ने कहा कि लड़के ने सेट टॉप बॉक्स खींचा और उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश की। इस प्रक्रिया में उसे बिजली का झटका लगा और वह बेहोश हो गया।

उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद बच्चे के पिता ने उसे फर्श पर बेहोश पड़ा देखा और उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया है।

नवी मुंबई: चोरी के संदेह में व्यक्ति का अपहरण, पीट-पीटकर हत्या
उधर, नवी मुंबई में चार लोगों ने चोरी के संदेह में एक व्यक्ति का कथित तौर पर अपहरण कर लिया और उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी, जिसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मंगलवार सुबह 9.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे के बीच हुई, जिसमें आरोपियों ने मृतक व्यक्ति के दोस्त पर भी हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

खारघर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों को मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने कहा, 'इस संबंध में घायल व्यक्ति अनिल जाधव (26 वर्षीय) ने शिकायत दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि चार आरोपी उसे और उसके दोस्त विनोद राठौड़ (35 वर्षीय) को एक दुकान पर ले गए, जहां उन्हें बंधक बना लिया गया। आरोपियों ने उन्हें मुक्के और लात मारने के अलावा स्टंप से भी पीटा।

अधिकारी ने बताया कि राठौड़ को एक दीवार से धक्का दे दिया, जिसके बाद वह गिर गया और बाद में उसकी मौत हो गई। हमले में जाधव गंभीर रूप से घायल हो गए। वरिष्ठ निरीक्षक राजीव शेजवाल ने कहा,'चार आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनमें से एक वेल्डिंग की दुकान का मालिक है। उसे संदेह था कि दोनों पीड़ितों ने उसकी दुकान के बाहर से लोहे की छड़ें चुराई थीं। उसने तीन अन्य लोगों की मदद से उनका अपहरण किया और उनकी पिटाई की।'
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या), 367 (किसी व्यक्ति को गंभीर चोट पहुंचाने, दासता आदि के लिए अपहरण), 342 (गलत तरीके से बंधक बनाना), 324 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 506 (आपराधिक धमकी), 34 (साझा इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान दुकान के मालिक दिनकर प्रह्लाद लवंद (42 वर्षीय), अभिमन्यु बिहारी यादव (24 वर्षीय) और राजकुमार श्रीरामधनी यादव (27 वर्षीय) के रूप में हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें