फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: बीड़ में पूर्व मंत्री मुंडे की कार हादसे की शिकार; ठाणे में वकील से अभद्रता मामले में दो पर केस

Wed, 04 Jan 2023 04:46 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

धनंजय मुंडे के कार्यालय ने जानकारी दी, यह घटना परली के पास पूर्वाह्न करीब 12.30 बजे हुई, जब कार चालक ने पहियों पर से नियंत्रण खो दिया। राकांपा विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र परली में अपने दैनिक कार्यक्रमों और बैठकों के बाद वापस लौट रहे थे। 
विज्ञापन
राकांपा नेता धनंजय मुंडे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे की कार मंगलवार आधी रात परली शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें उनके सीने में मामूली चोटें आईं हैं। उनके कार्यालय ने यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन


मुंडे के कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा, यह घटना परली (बीड जिले में) के पास पूर्वाह्न करीब 12.30 बजे हुई, जब कार चालक ने पहियों पर से नियंत्रण खो दिया। राकांपा विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र परली में अपने दैनिक कार्यक्रमों और बैठकों के बाद वापस लौट रहे थे। मुंडे के सीने में मामूली चोट आई है। डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। 
 

वकील के कार्यालय में घुसकर मारपीट, तीन के खिलाफ मामला दर्ज
ठाणे जिले में एक वकील के कार्यालय में कथित तौर पर घुसकर मारपीट करने और उसका लैपटॉप व फाइलें छीन लेने के आरोप में पुलिस ने एक दंपति और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

अधिकारी ने बताया कि घटना मंगलवार की दोपहर हुई। इस घटना के पीछे के कारण का पता लगाना अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। शांति नगर थाने के निरीक्षक (अपराध) विक्रम मोहिते ने बताया कि ठाणे शहर के ढोकली का यह जोड़ा एक कार से भिवंडी इलाके में अधिवक्ता नंद कुमार जाधव के कार्यालय पहुंचा। 

उन्होंने कहा, वे कथित तौर पर अधिवक्ता के कार्यालय में घुसे और कुछ फाइलें व लैपटॉप छीनने से पहले उनके साथ मारपीट की। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दंपति और उनके कार चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 506 (आपराधिक धमकी), 394 (डकैती करने या लूट करने का प्रयास करते हुए जानबूझकर चोट पहुंचाना), 452 (घर में जबरन घुसना) और 34 (चोट, हमले का इरादा) के तहत मामला दर्ज किया है। 

देवेन भारती को नियुक्त किया गया मुंबई का विशेष पुलिस आयुक्त
भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी देवेन भारती को मुंबई का विशेष पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन

दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार, आईपीसी की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज
डिंडोशी पुलिस ने एक महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म करने और उसे धमकाने के आरोप में डॉ. सुशांत कदम को गिरफ्तार किया है। उसे एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 354 ए (3), 500, 504, 506, 509 और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें