फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Updates: पूरे मुंबई में 5-10 प्रतिशत पानी की होगी कटौती, 14 मंजिला रिहायशी इमारत में लगी आग

Wed, 16 Oct 2024 03:17 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मुंबई के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में बुधवार सुबह 14 मंजिला रिहायशी इमारत में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि अंधेरी इलाके के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में चौथी क्रॉस रोड पर स्थित रिया पैलेस इमारत की 10वीं मंजिल पर सुबह करीब आठ बजे आग लग गई।
विज्ञापन


नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए थे, जिन्हें कूपर अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नगर निकाय अधिकारियों के अनुसार मृतकों की पहचान 74 वर्षीय चंद्रप्रकाश सोनी, 74 साल की कांता सोनी और 42 वर्षीय पेलुबेटा के रूप में हुई है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है।  

चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पार्टी के मुंबई महासचिव जावेद श्रॉफ राकांपा में शामिल

मुंबई कांग्रेस के महासचिव जावेद श्रॉफ ने अजित पवार वाली एनसीपी का हाथ थाम लिया है। वह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और राज्य एनसीपी प्रमुख सुनील तटकरे की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। 
 

नाबालिग के साथ योन उत्पीड़न मामले में दुकानदार गिरफ्तार
नवी मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मुंबई पुलिस ने एक 48 वर्षीय दुकानदार को एक किशोरी के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया है। जिसके बारे में पुलिस ने बताया कि नवी मुंबई के एक 48 वर्षीय दुकानदार को एक किशोरी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि पुलिस ने नाबालिग की उम्र का खुलासा नहीं किया है।

भागकर पुलिस के पास पहुंची किशोरी
इस मामले में आगे की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि 13 अक्टूबर को जब किशोरी कलंबोली इलाके में उसकी दुकान पर गई थी, तब आरोपी ने उसे गलत तरीके से छुआ। किशोरी भागकर घर पहुंची और अपनी मां को दुकानदार के व्यवहार के बारे में बताया। उन्होंने आगे बताया कि इसके बाद वह और उसकी मां दुकानदार मोहम्मद सब्बीर इदु के खिलाफ शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचीं। आरोपी को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

पूरे मुंबई में 5-10 प्रतिशत पानी की होगी कटौती 

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बुधवार को ठाणे जिले में पाइपलाइन के वाल्व में गड़बड़ी का हवाला देते हुए 17 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक मुंबई में 5-10 प्रतिशत पानी की कटौती की घोषणा की जिसको लेकर बीएमसी द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि पड़ोसी जिले के तराली में वैतरणा पाइपलाइन के 900 मिमी वाल्व में खराबी आ गई है, जिससे जल आपूर्ति प्रणाली को आंशिक रूप से बंद करना पड़ा है। नगर निकाय ने कहा कि इसे लगभग 48 घंटों में ठीक कर लिए जाने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें