20 अप्रैल को शव चेंबूर के होली फैमिली स्कूल के पास मिला था। जांच के दौरान अधकारियों को 19 अप्रैल की रात को घटनास्थल पर तीन लोगों के बीच हाथापाई की जानकारी मिली थी। पुलिस ने इस मामले में अब दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मुंबई पुलिस ने चेंबूर में एक 30 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की हत्या करने और उसे एक पेड़ से लटकाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
20 अप्रैल को शव चेंबूर के होली फैमिली स्कूल के पास मिला था। जांच के दौरान अधकारियों को 19 अप्रैल की रात को घटनास्थल पर तीन लोगों के बीच हाथापाई की जानकारी मिली थी। पुलिस ने इस मामले में अब दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनका मृतक से झगड़ा हुआ था क्योंकि उसने शराब पीने के बाद उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। उन्होंने कथित तौर पर उसे पीट-पीटकर मार डाला और उसे एक पेड़ से लटका दिया ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके।
लकड़ी के मचान गिरने से दो की मौत
मुंबई में लकड़ी के मचान के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो अलग-अलग घटनाओं में 35 वर्षीय व्यक्ति और एक बच्चे की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे उपनगरीय दहिसर के झुग्गी-बस्ती वाले गणपत पाटिल नगर में एक डेढ़ साल के बच्चे पर उसके घर में लकड़ी का मचान गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि लड़के को कांदिवली के शताब्दी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि दूसरी घटना में किशन ढुल्ला नाम का एक 35 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। वह पश्चिमी उपनगर कांदिवली में बाथरूम का स्लैब गिर गया। अधिकारी ने बताया कि उन्हें शताब्दी अस्पताल भी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
लोकल ट्रेन में महिला का यौन उत्पीड़न
मुंबई की लोकल ट्रेन में एक व्यक्ति ने 24 वर्षीय एक युवती के साथ यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना 23 जून की रात को पश्चिमी रेलवे के चर्नी रोड और ग्रांट रोड रेलवे स्टेशनों के बीच हुई। उन्होंने बताया कि महिला पांच दिन बाद बुधवार को शिकायत लेकर रेलवे पुलिस के पास पहुंची। मुंबई सेंट्रल रेलवे पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 354-ए (यौन उत्पीड़न) के तहत रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक संदिग्ध की पहचान कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।