फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: महिला की हत्या के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार, मृतका ने कराया था यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज

Mon, 01 May 2023 01:53 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, मुंबई

सार

पुलिस ने कहा कि पिता-पुत्र को तटीय कोंकण से 31 वर्षीय महिला फरजाना शेख की गोली मारकर हत्या और उसके सिर पर तलवार से वार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के मानखुर्द इलाके में आपसी विवाद में हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। महिला आरोपियों के पड़ोस में रहती थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि पिता-पुत्र को तटीय कोंकण से 31 वर्षीय महिला फरजाना शेख की गोली मारकर हत्या और उसके सिर पर तलवार से वार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना के 15 घंटे के अंदर ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दस टीमों का गठन किया गया था। पकड़े गए आरोपी की पहचान पुलिस ने सोनू सिंह और उसके बेटे अतीक सिंह (25) के रूप में की है। 

मृतक महिला मानखुर्द के इंदिरा नगर की रहने वाली थी। पुलिस ने कहा कि हत्या के बाद दोनों इलाके से भाग गए और कोंकण में अपने रिश्तेदार के यहां रह रहे थे। जांच के दौरान, पुलिस ने पाया कि पीड़िता और आरोपी के बीच पिछले कई सालों से विवाद चल रहा था। सोनू सिंह एक हिस्ट्रीशीटर है और उसे पूर्व में शहर से निर्वासित भी किया गया था। पुलिस अधिकारी का कहना है कि हत्या की वजह यौन उत्पीड़न भी है। मृतका ने आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें