फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मुंबई एयरपोर्ट से 31 करोड़ की हेरोइन जब्त, 1.596 किलोग्राम कोकीन भी बरामद

Fri, 06 Jan 2023 12:27 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

हेरोइन को दस्तावेज़ों के फोल्डर कवर में छुपाया गया था, जबकि कोकीन को कपड़े के बटन में छुपाया गया था। सीमा शुल्क विभाग ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
ब्रेकिंग न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई एयरपोर्ट कस्टम्स ने दो अलग-अलग मामलों में 4.47 किलोग्राम हेरोइन और 1.596 किलोग्राम कोकीन जब्त की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हेरोइन की कीमत 31.29 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही ज्ब्त की गई कोकीन की कीमत 15.96 करोड़ रुपये बताई जा रही है। हेरोइन को दस्तावेज़ों के फोल्डर कवर में छुपाया गया था, जबकि कोकीन को कपड़े के बटन में छुपाया गया था। सीमा शुल्क विभाग ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन

 

कर्नाटक: अगवा किए गए 10 साल के बच्चे को पुलिस ने छुड़ाया
पुलिस ने एक 10 वर्षीय लड़के को छुड़ा लिया है। बच्चे को कालाबुरागी की सिद्धेश्वर कॉलोनी से 10 लाख रुपये की फिरौती के लिए अगवा किया गया था। एक ऑटोरिक्शा में आए अपराधियों ने लड़के सुदर्शन राठौड़ का अपहरण कर लिया, जो अपनी स्कूल बस का इंतजार कर रहा था। इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने लड़के के पिता गुरुनाथ को फोन कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें