फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: नांदेड़ में अंबेडकर जयंती मनाने पर दलित युवक की हत्या, सात गिरफ्तार

Sun, 04 Jun 2023 04:37 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

घायल अक्षय भालेराव को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन भर्ती करने से पहले ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में डॉक्टर बीआर अंबेडकर की जयंती मनाने पर 24 वर्षीय दलित युवक की कथित तौर पर हत्या करने के मामले सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


नांदेड़ पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि घटना दो दिन पहले बोंदर हवेली गांव में हुई थी। मृतक की पहचान अक्षय भालेराव के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि भालेराव गुरुवार शाम को गुजर रहे थे। आरोपी उच्च जाति से ताल्लुकात रखते हैं और एक शादी का जश्न मना रहे थे। कुछ लोगों के हाथों में तलवारें थी। 

अधिकारी ने कहा कि भालेराव और उनके भाई आकाश को देखकर उनमें से एक ने कहा, इन लोगों को गांव में भीम जयंती (अंबेडकर की जयंती जो 14 अप्रैल को पड़ती है) मनाने के लिए दंडित करना चाहिए। अधिकारी ने कहा कि इसपर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई। इसी बीच अक्षय भालेराव पर हमला कर दिया गया। मारपीट के दौरान उनकी चाकू मारकर हत्या कर दी गई। साथ ही उनके भाई को पीटा गया। 
विज्ञापन


घायल अक्षय भालेराव को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन भर्ती करने से पहले ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने कहा कि भारतीय दंड संहिता के तहत हत्या, हत्या के प्रयास, दंगा और हमले के साथ-साथ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूरे मामले की जांच की जा रही है। 

50,000 रिश्वत लेती नगर निगम की महिला अधिकारी गिरफ्तार
महाराष्ट्र में एक संस्थान के पूर्व प्रधानाध्यापक से 50,000 रुपये की रिश्वत लेने  के आरोप में नासिक नगर निगम शिक्षा विभाग में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात सुनीता धनगर और जूनियर क्लर्क नितिन जोशी को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गिरफ्तार किया। धनगर के घर की तलाशी में 85 लाख रुपये नकद, 320 ग्राम सोना और संपत्ति के दस्तावेज मिले। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें