फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra News: नागपुर के गांधीबाग गार्डन में लोगों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ; गढ़चिरौली में नक्सली ढेर

Sat, 01 Apr 2023 09:46 PM IST
अभिषेक दीक्षित एजेंसी, नागपुर/मुंबई
विज्ञापन
Maharashtra - फोटो : ANI
विज्ञापन

नागपुर के गांधीबाग गार्डन में बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर अपील किए जाने के बाद यहां लोग जमा हो गए। दावा किया जा रहा है कि यह आयोजन लगातार दूसरे शनिवार को हुआ। समाचार एजेंसी एएनआई ने इससे जुड़ा एक वीडियो भी मुहैया कराया है, जिसमें कई लोग एक साथ चालीसा करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


 


पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ 
वहीं, गढ़चिरौली पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली मारा गया। सूचना मिली थी कि ग्रामीणों को डराने के लिए टॉडगट्टा के पास नक्सलियों का एक बड़ा जमावड़ा है। वे बड़े पैमाने पर घात लगाकर पुलिस दलों पर हमले की योजना बना रहे थे। इसका मुकाबला करने के लिए C60 कमांडो से युक्त नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया गया था। गढ़चिरौली पुलिस ने यह जानकारी दी है।

2.1 किलोग्राम से अधिक सोने की धूल जब्त
मुंबई हवाईअड्डे के सीमा शुल्क विभाग ने हवाईअड्डे के लाउंज कर्मचारियों से 1.1 करोड़ रुपये मूल्य के मोम के रूप में 2.1 किलोग्राम से अधिक सोने की धूल जब्त की। सोने को प्रस्थान के समय लाउंज के कर्मचारियों को दो भारतीय नागरिकों द्वारा मुंबई ले जाने के लिए सौंप दिया गया था। आगे की जांच चल रही है। मुंबई सीमा शुल्क विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


निजी सुरक्षाकर्मियों ने कैब ड्राइवर की पिटाई की
मुंबई एयरपोर्ट पर पार्किंग को लेकर एयरपोर्ट पर तैनात निजी सुरक्षाकर्मियों ने कैब ड्राइवर की पिटाई कर दी। कैब ड्राइवर के बयान के आधार पर 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें