फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र की खबरें: बिजली उत्पादन स्टेशन पर विस्फोट, एक की मौत, दो अन्य घायल

Sun, 09 Oct 2022 09:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पुलिस के मुताबिक, मुंबई से 48 किलोमीटर दूर उरन में स्थित गैस टर्बाइन ऊर्जा स्टेशन के ब्वायलर के पंप में यह विस्फोट हुआ। उसमें शाम सवा चार बजे करीब आग लग गई।
विज्ञापन
Maharashtra - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के उरण में स्थित एक बिजली उत्पादन स्टेशन पर विस्फोट हुआ है। स्टेशन नवी मुंबई इलाके में है। हादसे में तीन लोग घायल हो गए थे। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। दो का इलाज चल रहा है। विस्फोट में एक जूनियर इंजीनियर विवेक धूमले की इलाज के दौरान मौत हो गई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मुंबई से 48 किलोमीटर दूर उरन में स्थित गैस टर्बाइन ऊर्जा स्टेशन के ब्वायलर के पंप में यह विस्फोट हुआ। उसमें शाम सवा चार बजे करीब आग लग गई। एक कनीय अभियंता समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। घायलों में से एक को मृत घोषित कर दिया गया। विस्फोट के कारणों का पता अभी तक नहीं चल सका है।

ठाणे जिले में पानी से भरी खदान में दो किशोर डूबे
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली कस्बे में पानी से भरी खदान में दो लड़के डूब गए। ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख अविनाश सावंत ने कहा कि घटना दोपहर में बोपर गांव में एक खदान में हुई, जब लड़के साइकिल की सवारी कर रहे थे और अपना संतुलन खो बैठे और पानी में गिर गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शुरू में आसपास मौजूद अन्य बच्चों ने दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन जल्द ही उन्होंने शोर मचा दिया और दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए। अधिकारी ने बताया कि अहिरे गांव निवासी आयुष मोहन गुप्ता (14) और अंकुश मिलिंद केदारे (13) के शवों को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। इस संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें