फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र अपडेट्स: पेपर लीक मामले में सरकार पर कांग्रेस नेता ने उठाया सवाल, जांच एजेंसियों को निशाने पर लिया

Tue, 26 Sep 2023 10:41 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पिछले महीने महाराष्ट्र में कुछ तकनीकी खराबी के कारण तलाठी भर्ती परीक्षा को विलंबित कर दिया गया था। वडेट्टीवार ने एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी और अजित पवार गुट वाली राकांपा को निशाने पर लिया। 
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार (फाइल फोटो) - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने सरकार द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक करने में शामिल लोगों को पकड़ने में विफल रही केंद्र सरकार की कुशल जांच एजेंसियां प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय जांच ब्यूरो पर सवाल उठाया है। उन्होंने इस मामले में एकनाथ शिंदे सरकार पर भी निशाना साधा है। 

वडेट्टीवार ने सवाल उटाते हुए कहा, 'तलाठी भर्ती विफलता के बाद मुंबई पुलिस और राज्य वन विभाग भर्ती में पेपर लीक के मामले सामने आए हैं। सरकार की कुशल जांच एजेंसिया ईडी और सीबीआई इन मामलों में आरोपी को पकड़ने में कैसे विफल हो गई। उन्होंने यह सवाल विधानसभा में अपने बयान में पूछा है।' 
विज्ञापन


पिछले महीने महाराष्ट्र में कुछ तकनीकी खराबी के कारण तलाठी भर्ती परीक्षा को विलंबित कर दिया गया था। वडेट्टीवार ने एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी और अजित पवार गुट वाली राकांपा को निशाने पर लेते हुए कहा, 'लगता है इस सरकार के गठन में बहुत पैसा लगा है। ऐसा लग रहा है कि इसकी पूर्ति के लिए पेपर लीग एक नया उपाय है।' 

उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ महीनों में एक भी परीक्षा बिना पेपर लीक की हुए संपन्न नहीं हो पाई है। राज्य सरकार आरोप लगाते हुए वडेट्टीवार ने कहा कि इसपर सरकार कार्रवाई करनी चाहिए। राज्य सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खेल रही है।

लोन देने का वादा कर दो लोगों से 8.6 लाख रुपये की धोखाधड़ी
महाराष्ट्र के नागपुर सिटी में लोग दिलाने का वादा कर दो लोगों से 8.6 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में तीन व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय निखिल मलिक, 33 वर्षीय नागेश पवार और 30 वर्षीय अक्षय भरतकर ने पीड़ित को लोन दिलाने में मदद करने का वादा किया था। 

हालांकि, पीड़ित को एक बैंक से लोन मिला, वहीं आरोपी उसका बैंक अकाउंट, पासवर्ड निकालने में कामयाब रहा। ठीक इसी तरह आरोपी एक महिला से भी 4.40  लाख रुपये की धोखाधड़ी कर चुका है। आोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 

 भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने मुंबई के प्रसिद्ध गणपति पंडालों के किए दर्शन

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को मुंबई में लालबागचा राजा समेत कई अन्य प्रसिद्ध पंडालों का दौरा कर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। उन्होंने लोकमान्य बालगंगाधर तिलक द्वारा स्थापित केशवजी चॉल गणेशोत्सव मंडल, गिरगांव में गणपति के दर्शन के साथ अपनी यात्रा शुरू की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विनोद तावड़े उनके साथ मौजूद थे। बाद में नड्डा ने फडणवीस के आवास पर मुंबई के भाजपा सांसदों, विधायकों और विधान पार्षदों के साथ बैठक की। इन सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों से चर्चा के बाद फडणवीस के साथ अलग कमरे में उनकी आधे घंटे से ज्यादा देर तक बातचीत हुई।

विज्ञापन


गणपति विसर्जन को देखते हुए मुस्लिम संगठनों ने ईद-ए-मिलाद का जुलूस एक दिन टाला
महाराष्ट्र के पालघर जिले में मुस्लिम संगठनों ने गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के मद्देनजर ईद ए मिलाद के जुलूस को एक दिन के लिए टालने का फैसला किया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि गणेश विसर्जन जुलूस 28 सितंबर को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो। इस साल ईद-ए-मिलाद उसी दिन (28 सितंबर को) पड़ रही है, जिस दिन अनंत चतुर्दशी है, जो 10 दिवसीय गणेश उत्सव का आखिरी दिन है। यह इस्लामी कैलेंडर में भी एक महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि यह पैगंबर मोहम्मद के जन्म का प्रतीक है, और दुनिया भर के मुसलमान इस अवसर पर जुलूस निकाल कर इसे उत्साह के साथ मनाते हैं। पालघर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बालासाहेब पाटिल ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को मुस्लिम संगठनों के साथ बैठक की क्योंकि दोनों धर्मों के त्योहार इस साल एक ही दिन पड़ रहे हैं। बैठक में मुस्लिम संगठनों ने गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के मद्देनजर ईद ए मिलाद के जुलूस को एक दिन के लिए टालने का फैसला किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें