फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: नवी मुंबई में एक इमारत का स्लैब गिरा; मलबे में दबने से दो की मौत, छह घायल

Thu, 24 Aug 2023 05:46 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

एक अधिकारी ने बताया कि जब स्लैब गिरा तब तीसरी मंजिल पर कुछ सिविल काम चल रहा था। इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर एक सिलाई की दुकान थी, और इस घटना के कुछ ही मिनट पहले दुकान का मालिक दुकान बंद करके वहां से निकला था।
विज्ञापन
Ceiling slab of the four-storey building collapsed - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवी मुंबई के नेरुल इलाके में एक 20 वर्षीय आवासीय इमारत का स्लैब गिरने से दो लोगों की मौत और छह अन्य घायल हो गए। नेरुल के सिसोर में स्थित चार मंजिला तुलसी भवन इमारत की तीसरी मंजिल की छत का स्लैब बुधवार की रात करीब 8:50 मिनट में ढह गई। 
विज्ञापन


अग्निशमन अधिकारी अफसर पुरुषोत्तम जादव ने बताया कि स्लैब दूसरी और तीसरी मंजिला पर गिरा, जिससे एक मजदूर की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गए थे। उन्होंने कहा कि इमारत में चार विंग थी, और बी विंग की स्लैब ढह गई। 

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि जब स्लैब गिरा तब तीसरी मंजिल पर कुछ सिविल काम चल रहा था। इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर एक सिलाई की दुकान थी, और इस घटना के कुछ ही मिनट पहले दुकान का मालिक दुकान बंद करके वहां से निकला था। 
विज्ञापन


मरने वालों में एक की पहचान बाबाजी शिंगाडे के तौर पर की गई है। वहीं घायल हुए व्यक्ति को पास के अस्पताल में ले जाया गया है। इस घटना के तुरंत बाद इमारत से सभी लोगों को बाहर निकाला गया और उन्हें फिलहाल नेरुल में अहिल्याबाई होल्कर समाज मंदिर हॉल में ठहराया गया है। 

घटना की जानकारी पाकर अग्निशमन अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू मे जुट गए। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इमारत वैध थी और सभी अपेक्षित परमिट भी थे। इस घटना में मरने वालों के मृत शरीर को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्थानीय पुलिस ने फिलहाल दुर्घटना में मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है। 


कांग्रेस विधायक संजय शर्मा नागपुर पुलिस के समझ पेश हुए
मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक संजय शर्मा भारतीय जनता पार्टी की पदाधिकारी सना उर्फ हीना खान की हत्या के मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए महाराष्ट्र के नागपुर पुलिस के सामने पेश हुए। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि संजय शर्मा को सोमवार को नोटिस जारी किया गया था। उन्हें पुलिस उपायुक्त (जोन II) राहुल मदने के समझ पेश होना है। उन्होंने यह भी बताया कि यह कार्रवाई केवल हत्या मामले की नियमित जांच का हिस्सा है।

संजय शर्मा मध्य प्रदेश के दमोह जिले के तेंदूखेड़ा से विधायक हैं। उन्होंने इस मामले के मुख्य आरोपी पप्पू उर्फ अमित साहू के साथ किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, अमित साहू कुछ 15 साल पहले हमारा कर्मचारी हुआ करता था। न तो मैं कभी उससे मिला और न ही उससे कभी बात की। मैं सना खान से भी कभी नहीं मिला।  

पुलिस के अनुसार सना खान अपने पति से अलग हो चुकी है। उसने वीडियो कॉल पर अपने अलग हुए पति से लड़ाई करने के बाद दो अगस्त को मध्य प्रदेश के जबलपुर गई। उसी दिन वह गायब हुई और उसके पति पप्पु पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया गया। सना खान अवस्थी नगर से भाजपा के अल्पसंख्यक सेल का हिस्सा भी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें