फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: NCP प्रमुख शरद पवार से मिले शिक्षा मंत्री केसरकर; BJP ने फडणवीस के वायरल वीडियो पर दी सफाई

Sat, 28 Oct 2023 01:16 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बावनकुले ने दावा किया कि वीडियो एक पार्टी कार्यकर्ता ने पोस्ट किया था और उसका गलत मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए। आगामी चुनाव मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। 
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मिलते (बाएं); पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से शिष्टाचार मुलाकात की। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का एक पुराना वीडियो पोस्ट किए जाने के एक दिन बाद पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने सफाई पेश की है।

बावनकुले ने दावा किया कि वीडियो एक पार्टी कार्यकर्ता ने पोस्ट किया था और उसका गलत मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए। आगामी चुनाव मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। बता दें, बावनकुले लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की तैयारी के हिस्से के तहत पालघर जिले के दौरे पर थे। 

भाजपा की महाराष्ट्र इकाई ने शुक्रवार को फडणवीस का चार वर्ष पुराना एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्हें यह कहते देखा जा सकता है कि वह राज्य का नेतृत्व करने के लिए फिर से लौटेंगे। पार्टी की राज्य इकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो साझा करते हुए लिखा था, ‘मैं नये महाराष्ट्र के निर्माण के लिए फिर से लौटूंगा।’ हालांकि, यह पोस्ट दो घंटे बाद ही हटा दिया गया था।

बावनकुले ने कहा, ‘किसी उत्साही पार्टी कार्यकर्ता ने महा जनादेश यात्रा का एक पुराना वीडियो साझा किया, जिसमें फडणवीस ने कहा था कि वह (राज्य की सत्ता संभालने के लिए) लौटेंगे, इसलिए इस पर कोई गलतफहमी नहीं होनी चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं और रहेंगे तथा आगामी लोकसभा चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा जाएगा। केंद्रीय नेतृत्व और देवेंद्र फडणवीस ने यही बात कही है।’

वर्ष 2019 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा था ‘मी पुन्हा येइन’ (मैं वापस आऊंगा)। इस टिप्पणी पर कई सोशल मीडिया मीम भी बने थे। अयोध्या में राम मंदिर के बारे में उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र से 10,000 लोगों को भगवान राम के दर्शन के लिए वहां ले जाने की भाजपा की योजना है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें