फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: चरित्र शंका में भाई के साथ मिलकर पति ने की हत्या, पत्नी के सिर और शरीर को अलग-अलग जगह फेंका

Sat, 03 Jun 2023 05:02 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मीरा-भायंदर और वसई-विरार डिप्टी कमिश्नर जयंत बाजबाले ने बताया कि शव पर त्रिशूल, डमरू और ओम का टैटू गुदा हुआ था। शव की पहचान अंजलि मिंटू सिंह (23) के रूप में हुई है, जो राजावली गांव रोड, नएगांव (पूर्व) की रहने वाली है। पुलिस ने शव को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र पुलिस ने हत्या के आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। शुक्रवार को ठाणे जिले में एक महिला की सिर कटी लाश मिली थी। इसी हत्या के आरोपी के रूप में पुलिस ने दो भाइयों और महिला के पति को गिरफ्तार किया है। 

यह है पूरा मामला

विज्ञापन

मीरा-भायंदर और वसई-विरार डिप्टी कमिश्नर जयंत बाजबाले ने बताया कि शव पर त्रिशूल, डमरू और ओम का टैटू गुदा हुआ था। शव की पहचान अंजलि मिंटू सिंह (23) के रूप में हुई है, जो राजावली गांव रोड, नएगांव (पूर्व) की रहने वाली है। पुलिस ने शव को जब्त कर लिया। मामले में जांच की गई। पुलिस ने महिला के पति मिंटू (31) और उसके भाई चुनचुन को पूछताछ के लिए बुलाया। दोनों सिक्योरिटी सुपरवाइजर के रूप में काम करते थे। 

सिर की तलाश कर रही है पुलिस
उत्तान सागरी थाने के वरिष्ठ अधिकारी, दादाराम करांडे ने बताया कि दोनों से पूछताछ की गई। तो उन्होंने बताया कि उन्हें महिला के चरित्र पर संदेह था। इसलिए उन्होंने 24 मई को उसकी हत्या कर दी। हत्या कर उन्होंने बैग को समुद्र में फेंक दिया था, जो बहकर किनारे पर गया था। शव का सिर कहां है, अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है। पूछताछ की जा रही है। हालांकि, परिजनों ने अभी तक महिला की गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई है।

महाराष्ट्र: पांच आईएएस अफसरों का तबादला

विज्ञापन

महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को लगातार दूसरे दिन नौकरशाही में फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पांच अधिकारियों का तबादला कर दिया। एक दिन पहले ही 20 अधिकारियों का तबादला किया गया था। नवीनतम अधिसूचना के मुताबिक, म्हाडा, मुंबई के उपाध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल दिग्गीकर को सिडको, मुंबई के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में तैनात किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव और मुख्य प्रोटोकॉल अधिकारी मनीषा पाटणकर-म्हैसकर को लोक निर्माण विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वह अपनी मौजूदा जिम्मेदारियों का अतिरिक्त प्रभार संभालना जारी रखेंगी।

एमएमआरडीए के अतिरिक्त महानगर आयुक्त केएच गोविंद राज को शहरी विकास का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। सिडको के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक संजय मुखर्जी को एमएमआरडीए का महानगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव आशीष शर्मा को एमएमआरडीए का अतिरिक्त महानगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें