फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: CM शिंदे ने शिरडी-भरवीर हाईवे के दूसरे चरण का किया उद्घाटन, पढ़ें महाराष्ट्र की अहम खबरें

Fri, 26 May 2023 07:27 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुख्यमंत्री शिंदे का कहना है कि केंद्र और राज्य में एक ही विचारधारा वाली सरकार है। इससे महाराष्ट्र की जनता को कई योजनाओं का फायदा मिल रहा है। सीएम ने नए संसद भवन का विरोध करने वाले विपक्षी नेताओं और दलों पर भी निशाना साधा है।
विज्ञापन
Eknath Shinde - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिरडी-भरवीर के बीच समृद्धि कॉरिडोर के दूसरे चरण का उद्घाटन किया। शुक्रवार को सीएम ने मुंबई-नागपुर के बीच 701 किलोमीटर के 600 किलोमीटर हाईवे को जनता के लिए खोल दिया गया है।

दूसरे चरण के उद्घाटन के बाद 80 किलोमीटर की दूरी तय कर विदर्भ से नासिक, अहमदनगर और पुणे की कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी। शिरडी और उसके आस-पास रहने वाले लोगों के लिए चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा। हाईवे इंटरचेंज से 500 मीटर की दूरी पर एसएमबीटी अस्पताल और मंदिर सिर्फ एक घंटे में पहुंचा जा सकता है।  समृद्धि हाईवे का पूरा नाम हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग है। इसमें सात प्रमुख पुल, 18 छोटे पुल, 30 अंडरपास, 23 हल्के वाहन अंडरपास, तीन प्लाजा, तीन इंटरचेंज, 56 टोल बूथ, छह वजनी पुल शामिल हैं। अधिकारियों की मानें तो इस परियोजना ने विदर्भ, मराठवाड़ा और उत्तरी महाराष्ट्र के 24 जिलों को लाभान्वित किया है।

सीएम शिंदे ने की राज्य और केंद्र की तारीफ

विज्ञापन

मुख्यमंत्री शिंदे का कहना है कि केंद्र और राज्य में एक ही विचारधारा वाली सरकार है। इससे महाराष्ट्र की जनता को कई योजनाओं का फायदा मिल रहा है। सीएम ने नए संसद भवन का विरोध करने वाले विपक्षी नेताओं और दलों पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष पीएम मोदी द्वारा किए गए काम को उन्हें श्रेय देने से इनकार करना चाहते हैं। 

औरंगाबाद के कन्नड़ इलाके में शासन प्रयोग दारी कार्यक्रम के उद्घाटन के मौके पर जनता को संबोधित कर रहे थे। यहां सीएम ने शुक्रवार को 1.49 लाभार्थियों को धनराशि वितरित की है। यहां जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकारें एक विचारधारा की है कि इसलिए जनता को योजनाओं का फायदा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने शहरी विकास, सड़कों और रेलवे के प्रस्तावों को मंजूरी दी है। बुनियादी सुविधाओं में एक रुपये की कटौती किए बिना केंद्र सरकार पूरा फंड जारी कर रही है। राज्य सरकार ने साइड बिजनेस के लिए फंड बढ़ाया है। इससे किसानों को अधिक फायदा होगा।

शिंदे गुट के साथ सौतेला व्यवहार
महाराष्ट्र की राजनीति में एक सांसद का बयान फिर से गरमा गया है। शिंदे गुट से सांसद मुंबई की लोकसभा का प्रतिनिधित्व करने वाले गजानन कीर्तिकर ने कहा कि शिवसेना एक बार फिर भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए का हिस्सा है, इसलिए उनकी पार्टी के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें