फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ अंधेरी-डोंगरी में एनसीबी ने की छापेमारी

Fri, 26 Mar 2021 04:48 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मुंबई

सार

  • एनसीबी अधिकारियों ने खुफिया जानकारी के आधार पर इस छापेमारी को अंजाम दिया, कई ठिकानों से ड्रग्स भी बरामद हुए हैं
विज्ञापन
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में ड्रग माफियाओं के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, एनसीबी ने ड्रग तस्करों के खिलाफ अंधेरी और डोंगरी इलाके में भगोड़े माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम के गुर्गे परवेज खान उर्फ चिंकू पठान के ठिकानों पर छापेमारी की।

विज्ञापन


अधिकारियों ने खुफिया जानकारी के आधार पर इस छापेमारी को अंजाम दिया। इस दौरान कई ठिकानों से ड्रग्स भी बरामद हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, ड्रग्स सप्लाई करने वाला शख्स एक हिस्ट्रीशीटर है और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को इसकी सप्लाई करता है। इसके कुछ सहयोगियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। गौरतलब है कि सात फरवरी, 2021 को भी अंधेरी और डोंगरी इलाके में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने छापेमारी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें