फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: नासिक में भीषण सड़क हादसा, कारों की आमने-सामने की टक्कर में चार की मौत; कई अन्य घायल

Thu, 08 Jan 2026 12:04 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक

सार

नासिक में दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हुए हैं। मरने वालों में तीन लोग राजस्थान के निवासी थे और एक दादरा और नगर हवेली के सिलवासा का रहने वाला था।  
विज्ञापन
दुर्घटना।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नासिक में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। पुलिस ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है और छह अन्य घायल हैं। पुलिस ने बताया कि बुधवार दोपहर महाराष्ट्र के नासिक जिले में दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। मरने वालों में से तीन राजस्थान के रहने वाले थे।
विज्ञापन


आमने-सामने से हुई कारों की टक्कर
पुलिस ने बताया कि यह हादसा जिले के डिंडोरी तालुका में एक नेशनल हाईवे पर हुआ। पुलिस के मुताबिक, दोपहर करीब 3 बजे नासिक से पेठ की ओर जा रही एक अर्टिगा कार की चाचड़गांव टोल प्लाज़ा के पास सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो एसयूवी से टक्कर हो गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई।

हादसे में छह लोग घायल
मृतकों की पहचान चोगालाल हीरालाल गुर्जर (75), किशनलाल हीरालाल गुर्जर (45) और पूनम गुर्जर (40) के रूप में हुई है, जो सभी राजस्थान के राजसमंद जिले के देवगढ़ के रहने वाले थे। वे एसयूवी में यात्रा कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि अर्टिगा कार का ड्राइवर शाहरुख खान फराकत खान (28), जो दादरा और नगर हवेली के सिलवासा का रहने वाला था, उसकी भी इस हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में छह लोग घायल हो गए, जिन्हें नासिक जिला अस्पताल और एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Congress: राज्य और जिला स्तर पर वकीलों की कार्य समिति गठित करेगी कांग्रेस, अदालत में पार्टी की पैरवी करेगी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें