फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में सांगली, जलगांव नगर पालिका चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत

Fri, 03 Aug 2018 10:03 PM IST
भाषा, मुम्बई
विज्ञापन
भाजपा
विज्ञापन
महाराष्ट्र में जलगांव नगर पालिका चुनाव में भाजपा ने शिवसेना को शुक्रवार को करारा झटका देते हुए 75 सीटों में से 57 सीटों पर जीत दर्ज की और सांगली नगरपालिका चुनाव में 78 सीटों में से 41 सीटें हासिल करके जीत का परचम फहराया। इस जीत पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। 
विज्ञापन


राज्य और केन्द्र में शिवसेना की सहयोगी भाजपा ने जलगांव नगर निगम (जेएमसी) में 75 सीटों में से 57 सीटें जीती।

शिवसेना नेता सुरेश जैन की खान्देश विकास आघाडी (केवीए) केवल 13 सीटें जीत सकीं। 

केवीए ने पिछले कई वर्षों तक जेएमसी में शासन किया। एक स्थानीय संगठन केवीए ने इन बार शिवसेना के चिह्न पर चुनाव लड़ा था और जेएमसी में उसकी 36 सीटें थीं।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने तीन सीटों पर दर्ज की जबकि दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।

एनसीपी को एक भी सीट नहीं मिली जबकि पहले उसके नगर निकाय में 11 पार्षद थे। कांग्रेस जलगांव में लगातार दूसरी बार अपना खाता भी नहीं खोल सकी।

भाजपा ने सांगली-मिराज-कुपवाड नगरपालिका में 78 में से 41 सीटें हासिल करके जीत हासिल की और कांग्रेस को सत्ता से बेदखल किया।

पश्चिमी महाराष्ट्र नगर निकाय में वर्तमान में सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस को केवल 20 सीटों पर जीत हासिल हुई जबकि उसकी सहयोगी पार्टी एनसीपी को केवल 15 सीटें मिली। अन्यों को दो सीटों पर जीत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा का इस नगर निकाय में एक भी पार्षद नहीं था।

इन दोनों नगरपालिकाओं में एक अगस्त को मतदान हुआ था और शुक्रवार को वोटों की गिनती हुई।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें