फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: 'सरकार विरोधी' गाना गाने पर रैपर के खिलाफ मामला दर्ज, एक हफ्ते में दो कलाकारों पर हुए मुकदमे

Sun, 09 Apr 2023 02:33 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

रैपर खाडे के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 504, 505(2) और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई पुलिस ने एक रैपर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रैपर पर आरोप है कि उसने अपने गीत में कथित तौर पर सरकार और प्रशासनिक व्यवस्था की आलोचना की है। जिस पर मुंबई पुलिस ने रैपर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खास बात ये है कि महाराष्ट्र में बीते हफ्ते में दो रैपर के खिलाफ सरकार की आलोचना करने के मामले में मुकदमे दर्ज हुए हैं। अब इसे लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


रैपर के खिलाफ जांच में जुटी पुलिस
रैपर उमेश खाडे पर आरोप है कि उसने अपने गीत 'भोंगली केली जनता' में सरकार और व्यवस्था की तीखी आलोचना की है। गाने के खिलाफ शिकायत मिलने पर पुलिस ने रैपर उमेश खाडे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उमेश खाडे मुंबई के वडाला इलाके में रहता है। खाडे ने यह गाना सोशल मीडिया पर अपलोड किया था, जहां यह वायरल हो गया है। खाडे के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 504, 505(2) और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया है। 

ये भी पढ़ें- Maharashtra: ठाणे में मंदिर की जमीन को लेकर बवाल, पुलिस ने 30 पर मामला दर्ज किया
विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने गुरुवार को रैपर उमेश खाडे को पूछताछ के लिए पुलिस थाने बुलाया था लेकिन पूछताछ के बाद रैपर को जाने दिया गया। खाडे को पुलिस ने नोटिस दिया है कि जब भी उसे पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा तो उसे जांच अधिकारी के सामने पेश होना पड़ेगा। 
विज्ञापन


विपक्ष ने सरकार को घेरा
रैपर के खिलाफ मामला दर्ज होने के मुद्दे पर राजनीति शुरू हो गई है। एनसीपी नेता जितेंद्र अव्हाण ने ट्वीट कर इस कदम की आलोचना की है। अव्हाण ने ट्वीट कर लिखा है कि उमेश खाडे के गाने में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है। इससे पहले ठाणे जिले में अंबरनाथ पुलिस ने एक अन्य रैपर राज मुंगसे के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था। आरोप है कि मुंगसे ने अपने गीत में शिवसेना-भाजपा सरकार को निशाने पर लिया था और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें