फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क पहने घर से बाहर निकले, तो लगानी पड़ सकती है सड़कों पर झाड़ू

Thu, 29 Oct 2020 07:04 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन में ढील दे दी गई है। ऐसे में अगर आप बिना मास्क पहने घर से बाहर निकल रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। वरना सड़कों पर झाड़ू लगानी पड़ सकती है। 

विज्ञापन

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में अगर आप मास्क नहीं लगाते हैं और जुर्माना भर पाने की स्थिति में नहीं हैं, तो सामुदायिक सेवा के तहत आपको सड़कों पर झाड़ू लगानी पड़ सकती है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं पहनने वालों पर 200 रुपये का जुर्माना लगाती है। अगर कोई जुर्माना नहीं भरना चाहता है, तो उसे सामुदायिक सेवा के तहत सड़कों पर झाड़ू लगाना होगा।

एक घंटे तक सड़कों पर लगवाई झाड़ू 
कोरोना वायरस महामारी के कारण अधिकारियों ने संक्रमण फैलने से रोकने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। के-वेस्ट निकाय वार्ड ने मास्क पहने बिना घूमने वाले कई लोगों से एक घंटे तक झाड़ू लगवाई। इस वार्ड में अंधेरी पश्चिम, जुहू और वर्सोवा आते हैं। सहायक निगम आयुक्त (के-वेस्ट वार्ड) विश्वास मोटे ने गुरुवार को बताया कि पिछले सात दिनों में मास्क नहीं पहनने और अधिकारियों से अनावश्यक बहस करने या जुर्माना भरने से मना करने वाले लोगों से हमने सामुदायिक सेवा के तहत झाड़ू लगवाया है। मोटे ने कहा कि के-वेस्ट वार्ड में अभी तक हमने 35 लोगों से सामुदायिक सेवा करवाई है।
विज्ञापन


इस नियम के तहत दी जा रही यह सजा 
अधिकारियों के मुताबिक, बीएमसी के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन उप नियमों के तहत यह सजा दी जा रही है। इस नियम के तहत नगर निकाय सड़कों पर थूकने वाले लोगों से विभिन्न सामुदायिक सेवा करने के लिए कह सकता है। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि शुरू में अधिकतर लोग सड़कों पर झाड़ू लगाने जैसी सामुदायिक सेवा नहीं करना चाहते, लेकिन जब उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की चेतावनी दी जाती है, तो वे ऐसा करते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें