फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: सीएम शिंदे और उनके बेटे को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने पुणे से आरोपी को पकड़ा

Sat, 24 Feb 2024 04:52 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharashtra: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सांसद श्रीकांत शिंदे को धमकी देने वाले शख्स को मुंबई अपराध शाखा ने पुणे से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे सांसद बेटे श्रीकांत शिंदे के साथ। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) ने पुणे से शनिवार को एक शख्स को गिरफ्तार किया। उस पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सांसद श्रीकांत शिंदे को धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए धमकी दी थी और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 506 (2) और 505 (1) (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है। 

विज्ञापन

नागपुर: पूर्व प्रेस फोटोग्राफर की गोली मारकर हत्या 
नागपुर के राज नगर इलाके में आज दोपहर एक पूर्व प्रेस फोटोग्राफर की उसके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

सदर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि विनय पुणेकर (50 वर्षीय) को गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गया। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों से आरोपी की तस्वीरों को बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि विनय के गर्दन में गोली मारी गई थी। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। हमलावर को  पकड़ने के प्रयास जारी हैं। 
विज्ञापन

एफडीए ने मैकडॉनल्ड्स आउटलेट से कहा- पनीर शब्द का न करें इस्तेमाल
खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने अहमदनगर जिले में एक पनीर को लेकर मैकडॉनल्ड्स आउटलेट के खिलाफ कार्रवाई की थी और उसका लाइसेंस रद्द कर दिया था। अब इस मामले में नया मोड़ गया गया है। इस कार्रवाई को लेकर खाद्य और औषधि प्रशासन आयुक्त अभिमन्यु काले ने कहा, एफडीए ने अहमदनगर में मैकडॉनल्ड्स के एक आउटलेट में निरीक्षण किया और कुछ बदलाव करने के लिए कहा। हमने उन्हें पनीर शब्द का इस्तेमाल न करने का आदेश दिया, क्योंकि एडीए के मुताबिक किसी उत्पाद को पनीर तभी कहा जा सकता है, जब वह सौ फीसदी दूध के उत्पादों से बना हो। वे जिस उत्पाद का इस्तेमाल कर रहे थे, उसे एफडीए की ओर मंजूरी मिली हुई थी, जिसका नाम पनीर एनालॉग था। इसमें 50-60 फीशपीद चीज और बाकि वनस्पति तेल का इस्तेमाल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें