फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: पुणे में एमपीएससी की तैयारी कर रहे युवक का अपहरण, पुलिस ने बचाया; मामले में दो किए गए गिरफ्तार

Thu, 10 Sep 2026 03:45 PM IST
पवन पांडेय पीटीआई, पुणे

सार

पुणे में एमपीएसी परीक्षा की तैयारी कर रहे 28 वर्षीय प्रसाद सूर्यवंशी का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया। युवती से बातचीत को लेकर विवाद के बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और एसयूवी से सिंहगढ़ रोड ले गए। पुलिस ने पीछा कर युवक को बचाया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुणे में महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) परीक्षा की तैयारी कर रहे 28 वर्षीय युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर युवक को सुरक्षित बचा लिया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, घटना गुरुवार तड़के करीब 12:30 बजे की है। एमपीएससी अभ्यर्थी प्रसाद सूर्यवंशी पुणे के पेरुगेट पुलिस चौकी क्षेत्र में एक युवती से बातचीत कर रहे थे। बताया जा रहा है कि युवती आरोपियों में से एक की दोस्त है। इसी बात को लेकर आरोपियों और सूर्यवंशी के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सत्य निकेतन हादसा: शीर्ष अदालत का आदेश- दिल्ली हाईकोर्ट ही करेगा सुनवाई; लखनऊ अग्निकांड का भी किया जिक्र

आरोप है कि विवाद के बाद आरोपियों ने सूर्यवंशी के साथ मारपीट की। इसके बाद दो अन्य लोगों की मदद से उसे एक वाहन में जबरन बैठाया गया और काले रंग की एसयूवी से सिंहगढ़ रोड की ओर ले जाया गया।घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को करीब 12:30 बजे मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और वाहन का पीछा किया। पुलिस टीम ने सिंहगढ़ रोड के पास वाहन को रोककर सूर्यवंशी को सुरक्षित बाहर निकाला। मौके से दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुणे के वालचंदनगर निवासी 32 वर्षीय सागर रमेश बोराडे और सोलापुर जिले के दसूर निवासी 32 वर्षीय किशोर बालासाहेब सावंत के रूप में की है। पुलिस के मुताबिक, बोराडे स्थानीय होटल का मालिक है। विश्रामबाग पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक नवनाथ जगताप ने बताया कि विवाद की मुख्य वजह युवक का एक युवती से बातचीत करना थी। युवती और अपहृत युवक दोनों ही एमपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- 'टकराव नहीं सहयोग से होगा बदलाव': अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष सम्मेलन में बोले पीएम मोदी, इसरो पर क्या कहा?

पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और फरार दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना की जांच के साथ पुलिस यह भी पता लगा रही है कि अपहरण के पीछे आरोपियों की वास्तविक मंशा क्या थी और क्या इस घटना में पहले से कोई साजिश शामिल थी। यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब इससे एक दिन पहले पुणे में ही एक अन्य एमपीएससी अभ्यर्थी की कथित आत्महत्या का मामला सामने आया था। उसके पास से मिले नोट में करीब 2.5 लाख रुपये का कर्ज होने का जिक्र बताया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें