फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनसे की मांग : अजान के लिए नहीं करेंगे लाउडस्पीकर का उपयोग, पुणे के मौलवियों से पुलिस लिखित में ले वरना...

Sat, 07 May 2022 02:37 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, पुणे 

सार

मनसे की पुणे इकाई ने पुलिस को एक पत्र लिखकर मांग की है कि वह मौलवियों से अजान के समय लाउड स्पीकर का उपयोग नहीं करने का लिखित आश्वासन ले।
विज्ञापन
mns protest
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में जारी लाउड स्पीकर विवाद को लेकर मनसे ने नई मांग रखी है। मनसे की पुणे इकाई ने कहा है कि यदि पुलिस इस मामले में दखल नहीं देगी और पुणे की सभी मस्जिदों के मौलवियों से यह लिखित में नहीं लेगी कि वे अजान के लिए लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल नहीं करेंगे, तो हमारे कार्यकर्ता पुलिस चौकियों के सामने हनुमान चालीसा पढ़ेंगे। 

विज्ञापन

मनसे की पुणे इकाई ने पुलिस को एक पत्र लिखकर मांग की है कि वह मौलवियों से अजान के समय लाउड स्पीकर का उपयोग नहीं करने का लिखित आश्वासन ले। स्थानीय मनसे नेता हेमंत संभुस ने कहा कि हम अजान का विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन लाउड स्पीकर के उपयोग के खिलाफ हैं। ये लाउड स्पीकर समस्या पैदा करते हैं। इनके इस्तेमाल के खिलाफ हमारा आंदोलन जारी रहेगा। यदि पुलिस लिखित में ले लेती है तो शहर में कानून व्यवस्था बनी रहेगी। पुलिस ने ऐसा नहीं किया तो आंदोलन के अगले चरण में हम पुलिस चौकियों के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। 



बीते सप्ताह मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने अपने समर्थकों से कहा था कि वे लाउड स्पीकर पर अजान के वक्त जोर की आवाज में हनुमान चालीसा बजाएं। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस अलर्ट पर थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें