शनिवार को पाटिल के कई समर्थकों ने मुंबई में अजित पवार से मुलाकात की, जिसमें वाई निर्वाचन क्षेत्र के पदाधिकारियों ने पाटिल के लिए कैबिनेट बर्थ की मांग की। पाटिल ने कहा कि यह बहुत ही मुश्किल निर्णय है।
महाराष्ट्र के सतारा जिले के वाई निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सांसद मकरंद पाटिल ने अजित पवार गुट में शामिल होने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह अपने क्षेत्र मे वित्तीय आपदा से जूझ रही दो चीनी मिलों को बचाने के लिए अजित पवार की गुट में शामिल हुए हैं। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के गुट में शामिल होने के बाद उन्होंने क्षेत्र में विकास और पर्यटन से संबंधित मुद्दों में सुधार होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
शरद पवार के कार्यक्रम में शामिल थे पाटिल
अजित पवार और अन्य आठ विधायकों के राज्य सरकार में शामिल होने के बाद राकांपा प्रमुख शरद पवार के कराड शहर में कार्यक्रम के दौरान सांसद मकरंद पाटिल वहां मौजूद थे। उन्होंने यह दावा किया कि उनका नाम अजित पवार समेत अन्य नौ मंत्रियों के साथ सूची में शामिल था। पाटिल ने कहा, 'मैंने अजित पवार से इस बारे में कहा कि मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के समर्थकों से राय विचार करने के बाद ही निर्णय करूंगा।'
पाटिल के समर्थकों ने की थी अजित पवार से मुलाकात
शनिवार को पाटिल के कई समर्थकों ने मुंबई में अजित पवार से मुलाकात की, जिसमें वाई निर्वाचन क्षेत्र के पदाधिकारियों ने पाटिल के लिए कैबिनेट बर्थ की मांग की। पाटिल ने कहा कि यह बहुत ही मुश्किल निर्णय है, क्योंकि शरद पवार और अजित पवार दोनों ही उने करीबी हैं। उन्होंने बताया कि वाई के कार्यकर्ताओं के आग्रह के बाद उन्होंने अजित पवार की गुट में शामिल होने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस सरकार में शामिल होने के बाद अजित पवार ने राकांपा के नाम और चिंह पर भी विद्रोह कर दिया है। अजित पवार के पास प्रफुल्ल पटेल के अलावा 53 में से 40 से भी अधिक विधायकों का समर्थन है।