फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवैसी को हराने के लिए बीजेपी ने तैयार किया ये 'खास प्लान' 

Mon, 21 Aug 2017 07:22 PM IST
एजेंसी/ हैदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के  ‘मिशन 2019’ के तहत पार्टी तेलंगाना में ज्यादा से ज्यादा विधानसभा और लोकसभा सीटों पर विजय हासिल करने के लिए रणनीति बना रही है। इसमें हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी को हराने की योजना भी शामिल है।
विज्ञापन


तेलंगाना भाजपा के प्रवक्ता कृष्ण सागर राव ने कहा कि ‘मिशन 80’ रणनीति के तहत भाजपा की निगाह 119 विधानसभा सीटों में से 80 सीटों पर और 17 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से 15 पर जीत हासिल करने पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्रीय इकाई ओवैसी को हराने की योजना बना रही है।

पढ़ें- आरएसएस मुस्लिम मंच बोला, आजम खान और ओवैसी इस्लाम के दुश्मन

ओवैसी हैदराबाद से तीन बार से लोक सभा सदस्य हैं और एआईएमआईएम के प्रमुख हैं। राव ने कहा, ‘हम ओवैसी विरोधी लहर पर काम कर रहे हैं। हमारा स्पष्ट तौर पर यह मानना है कि पुराने शहर के मतदाता (एआईएमआईएम के जनाधार वाला क्षेत्र) एआईएमआईएम के बंधक हैं। उनके पास कोई विकल्प नहीं है और यदि उन्हें विकल्प दिया जाए तो पूरे सातों विधानसभा क्षेत्र उस विकल्प के पक्ष में मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें