फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकटॉक गर्ल की मौत के मामले में नाम आने के बाद पहली बार नजर आए मंत्री संजय राठौड़, मंदिर में की पूजा

Tue, 23 Feb 2021 05:29 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
पूजा चव्हाण - फोटो : SELF
विज्ञापन
टिकटॉक गर्ल पूजा चव्हाण की मौत के मामले में घिरे महाराष्ट्र के मंत्री संजय राठौड़ मंगलवार को लंबे अरसे बाद सार्वजनिक रूप से नजर आए। पुणे में पूजा की संदिग्ध अवस्था में मौत को लेकर विपक्ष उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है। राठौड़ मंगलवार को वाशिम जिले में मंदिर में पूजा करने पहुंचे।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के मंत्री राठौड़ यवतमाल स्थित अपने आवास से सड़क मार्ग से पड़ोसी जिले वाशिम स्थित पोहरादेवी मंदिर गए और वहीं पूजा-अर्चना की। यह मंदिर बंजारा समुदाय के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और राठौड़ इसी समुदाय से आते हैं। मंदिर में बड़ी संख्या में मंत्री के समर्थक उपस्थित थे। शिवसेना नेता राठौड़ अपने गृह जिले यवतमाल के प्रभारी मंत्री भी हैं।

आठ फरवरी को हुई थी पूजा की मौत
भाजपा ने लगाया था पूजा चव्हाण से संबंध का आरोप
सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट में और विपक्षी दल भाजपा ने आरोप लगाया था कि पुणे में हुई 23 साल की युवती की मौत का राठौड़ से कुछ संबंध है। पुणे के हडपसर में एक इमारत से गिर कर आठ फरवरी को पूजा चव्हाण की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


इस्तीफे की मांग को लेकर शिवसेना में दो गुट
मंत्री राठौड़ पर इस्तीफे का दबाव बढ़ गया है, लेकिन शिवसेना में ही इसको लेकर दो गुट बन गए हैं। एक गुट चाहता है कि संजय राठौड़ इस्तीफा दें जबकि दूसरा गुट उन्हें मंत्री पद पर बरकरार रखना चाहता है।

सीएम द्वारा बुलाई गई बैठक में नहीं पहुंचे
इस बीच विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर ने राठौड़ के इस्तीफे का दावा किया। जबकि शिवसेना की ओर से इस संबंध में कोई अधिकृत बयान नहीं आया है। दूसरी ओर, मंगलवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा बुलाई पार्टी नेताओं की बैठक से भी राठौड़ नदारद रहे।

भाजपा ने पूछा, इस्तीफे का इंतजार क्यों कर रहे सीएम
इधर, भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने कहा कि आखिरकार, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे राठौड़ के इस्तीफे का इंतजार क्यों कर रहे हैं? मुख्यमंत्री को राज्य मंत्रिमंडल से राठौड़ को तत्काल बर्खास्त करना चाहिए।

संजय राउत आए राठौड़ के बचाव में
वहीं, शिवसेना सांसद संजय राउत मंगलवार को खुलकर राठौड़ के बचाव में आ गए। उन्होंने कहा कि विपक्ष आंख मूंद कर हवा में गोलीबारी न करे। इधर, राज्य के पुलिस महानिदेशक हेमंत नगराले मंगलवार को पुणे पहुंचे। उन्होंने कहा कि मामले की उच्च स्तर पर जांच शुरू है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें