फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: मंत्री नितेश राणे ने किया VHP के परामर्श का समर्थन, कहा- गरबा आयोजन बन रहे लव जिहाद का केंद्र

Mon, 22 Sep 2025 08:33 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

विश्व हिंदू परिषद ने एडवाइजरी में कहा था कि गरबा आयोजकों को प्रतिभागियों के आधार कार्ड की जांच करनी चाहिए। इसका मंत्री नितेश राणे ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि दक्षिणपंथी संगठन द्वारा की गई मांग में कुछ भी गलत नहीं है।
विज्ञापन
नितेश राणे, मंत्री, महाराष्ट्र - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के उस परामर्श का समर्थन किया, जिसमें कहा गया था कि गरबा आयोजकों को प्रतिभागियों के आधार कार्ड की जांच करनी चाहिए। राणे ने कहा कि नवरात्र के दौरान होने वाले गरबा कार्यक्रम लव जिहाद के केंद्र बन रहे हैं। उन्होंने एशिया कप के मैच पर आलोचना का जवाब देते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के परामर्श का समर्थन करते हुए नितेश राणे ने कहा कि दक्षिणपंथी संगठन द्वारा की गई मांग में कुछ भी गलत नहीं है। मेरी जानकारी के अनुसार इस्लाम मूर्ति पूजा का समर्थन नहीं करता। लव जिहाद के अलावा मुझे मुसलमानों के गरबा में भाग लेने के पीछे कोई और कारण नहीं दिखता। वे झूठी पहचान के साथ ऐसे आयोजनों में आते हैं और हमारी महिलाओं को परेशान करते हैं। लव जिहाद के मामले वहीं से शुरू होते हैं।

राणे ने आरोप लगाया, "गरबा आयोजन लव जिहाद का केंद्र बनते जा रहे हैं। विहिप की मांग जायज है। अगर कोई अब भी गरबा में आता है तो उसका धर्म परिवर्तन कराइए क्योंकि वह ऐसे आयोजनों में शामिल होकर हिंदू बनने के लिए तैयार है। हम संगठनों से धर्म परिवर्तन प्रक्रिया की तैयारी करने को कहेंगे। आखिरकार एक समय में हम सभी हिंदू थे।"
विज्ञापन


संजय राउत पर साधा निशाना
महाराष्ट्र के मत्स्य पालन और बंदरगाह विकास मंत्री राणे ने कहा कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने दुबई में आपत्तिजनक इशारे किए। अगर किसी ने यहां ऐसा किया होता तो हम यह सुनिश्चित करते कि उन्हें इसका पछतावा हो। संजय राउत को हमें या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देशभक्ति सिखाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि दिवंगत बालासाहेब ठाकरे एक ब्रांड थे, लेकिन उनके बेटे उद्धव इसे नष्ट करने के लिए विशेष प्रयास कर रहे हैं। अगर वह अन्य दलों के साथ गठबंधन करके ब्रांड को नष्ट करने पर तुले हैं तो हमें कोई प्रयास करने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें