महाराष्ट्र सरकार में शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे को नक्सलियों की धमकी के बाद, उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दरअसल, कथित तौर पर नक्सलियों की ओर से शिंदे को एक धमकी भरा पत्र भेजा गया है। इसमें गढ़चिरौली जिले में हुई नक्सलियों की मौत का बदला लेने की बात कही गई है। अधिकारियों ने बताया कि यह पत्र शुक्रवार को शिंदे के आवास पर आया था। इसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
इसके बाद मंत्री ने अपने बयान में कहा कि गढ़चिरौली में नक्सल समस्या से निपटने का एक मात्र तरीका विकास है। दरअसल, पिछले साल नवंबर में, गढ़चिरौली जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ एक शीर्ष कमांडर सहित 26 नक्सली मारे गए थे। शिंदे ने कहा कि उन्हें इस तरह की धमकी पहले भी मिल चुकी है।