फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में कोरोना: आदित्य ठाकरे कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट में लिखी ये बात

Sat, 20 Mar 2021 07:01 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
विज्ञापन
आदित्य ठाकरे - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर थमता नहीं दिख रहा है। संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार एक बार फिर सख्त कदम उठाने पर विचार कर रही है। वहीं दूसरी ओर खबर है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और प्रदेश सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे कोरोना संक्रमित हो गए हैं। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने शनिवार को कहा कि वह जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपनी सावधानी को कम न करने का आग्रह किया है। ठाकरे ने ट्विटर पर कहा कि कोविड-19 के हल्के लक्षण होने पर मैंने खुद की जांच करवाई थी और मैं कोविड-19 पॉजिटिव हूं।

मुंबई उपनगर के संरक्षक मंत्री ने उनके संपर्क में आए लोगों से भी अपनी जांच करवाने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे ने कहा कि मैं सभी से यह आग्रह करता हूं कि अपनी सतर्कता को कम ना करें, यह बेहद जरूरी है। कृपया कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करें और सुरक्षित रहें।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

नागपुर: 24 घंटे में 3679 नए मामले

इधर, नागपुर में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,679 मामले सामने आए हैं। जबकि 1,594 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है और 29 लोगों की मौत हुई है। यहां कोरोना के कुल 1,89,466 मामले हैं। जबकि अभी तक कुल 1,57,249 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में 27,625 सक्रिय मामले हैं और कुल 4,592 लोगों की अब तक मौत हुई है।

नागपुर में 31 मार्च तक के लिए बढ़ा लॉकडाउन
नागपुर में 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। पहले यह लॉकडाउन 21 मार्च तक के लिए लगाया गया था। इसके तहत सब्जी और अन्य आवश्यक दुकानें शाम 4 बजे तक खुली रहेंगी। रेस्टोरेंट शाम 7 बजे तक खुला रहेगा, जबकि ऑनलाइन भोजन वितरण की अनुमति रात के 11 बजे के बाद नहीं दी जाएगी। स्कूल और कॉलेज 31 मार्च तक बंद रहेंगे। निर्धारित परीक्षाएं कोरोना के दिशानिर्देशों के साथ आयोजित की जाएंगी। वहीं अब मॉल में जाने के लिए कोरोना जांच आवश्यक कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें