मुंबई महानगर के लालबाग क्षेत्र में चार मंजिला एक आवासीय इमारत में रविवार सुबह आग लगने से कम से कम 20 लोग झुलस गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और पांच लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अग्निमशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गणेश गली क्षेत्र स्थित साराभाई इमारत की दूसरी मंजिल पर सुबह सात बजकर 20 मिनट पर आग लग गई।