फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

180 लड़कियों का यौन उत्पीड़न: 350 वीडियो वायरल; मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; फडणवीस सरकार का अगला एक्शन क्या?

Wed, 15 Apr 2026 10:29 AM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अमरावती कांड में अभी तक किसी पीड़िता ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन उनसे संपर्क किया जा रहा है। इसके साथ ही पीड़िताओं को ‘जीरो FIR’ दर्ज कराने का विकल्प भी बताया गया है, जिससे वे किसी भी थाने में शिकायत कर सकती हैं। पुलिस ने कहा है कि उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
अमरावती कांड में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के अमरावती जिले से एक बेहद चौंकाने वाला और जघन्य मामला सामने आया है। पुलिस ने अमरावती जिले के परतवाड़ा में बीते महीने एक युवक अयान अहमद को गिरफ्तार किया था। अयान अहमद पर 180 लड़कियों के यौन उत्पीड़न के साथ 350 आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया वायरल करने का आरोप है। पुलिस ने अब इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए उजेर खान इकबाल खान नामक के शख्स को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस अमरावती यौन उत्पीड़न और अश्लील वीडियो कांड की गंभीरता से जांच में जुटी है। पुलिस इस संभावना पर भी जांच कर रही है कि यह मामला इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क सक्रिय तो नहीं था। जांच में पता चला है कि उसने मुख्य आरोपी अयान अहमद के मोबाइल फोन से वीडियो डाउनलोड कर उन्हें सोशल मीडिया पर साझा किया था।

ये भी पढ़ें: Supreme Court: पवन खेड़ा मामले में सुनवाई आज, कांग्रेस नेता को अंतरिम राहत के खिलाफ असम सरकार ने की है अपील
विज्ञापन


पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज
पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने उम्मीज जताई है कि रिमांड के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं। इस केस के मुख्य आरोपी अयान अहमद को पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया था। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अदालत ने उसे 21 अप्रैल 2026 तक पुलिस हिरासत में भेजा था।

भाजपा सांसद की शिकायत के बाद हुई थी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी
भाजपा के राज्यसभा सांसद अनिल बोंडे द्वारा की गई शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अयान अहमद को गिरफ्तार किया था। आरोपी अयान अहमद परतवाड़ा शहर का ही रहने वाला था। भाजपा सांसद ने कहा कि आरोपी ने लड़कियों को लव जिहाद के जाल में फंसाया था। उन्होंने आगे कहा कि आरोपी उन्हें मुंबई और पुणे ले जाकर उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाता था। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा सांसद अनिल बोंडे ने कहा था, ''इस मामले में करीब 180 लड़कियां शिकार बनी हैं। उनमें से ज्यादातर हिंदू हैं। कुछ मुस्लिम लड़कियां भी पीड़ित हैं। इनमें से कुछ लड़कियां नाबालिग हैं।''

डिलीट किए डेटा के रिकवर करने में जुटी पुलिस
पुलिस को आरोपी के मोबाइल से कई आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं, जिनकी जांच जारी है। इन वीडियो में दिख रही लड़कियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में अब तक आठ पीड़ितों की पहचान हो चुकी है, जबकि अन्य की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस पूरे मामले को बेहद संवेदनशील मानते बताते हुए पीड़िताओं की पहचान गोपनीय रखने के प्रयास कर रही है। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि कुछ डिजिटल डेटा मिटाया गया था। पुलिस की साइबर टीम इसे रिकवर करने की कोशिश कर रही है। माना जा रहा है कि इससे मामले से जुड़े और अहम तथ्य सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Weather: उत्तर भारत में गर्मी ने दिखाए तेवर; पश्चिमी, पूर्वी और मध्य भारत के अधिकतर हिस्सों में लू का अलर्ट

सीएम फडणवीस ने दिए कार्रवाई के निर्देश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अमरावती ग्रामीण पुलिस को सार्वजनिक रूप से उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, “मैं आपको बता दूं, इसमें एक या दो व्यक्तियों की संलिप्तता नहीं है। यह एक संगठित गिरोह प्रतीत होता है। तस्वीरें और वीडियो व्हाट्सएप और स्नैपचैट पर प्रसारित किए गए थे।” 

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें