फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'जाधव को मांगनी चाहिए माफी', राज्यपाल पर शिवसेना उद्धव गुट के विधायक की टिप्पणी से महायुति नाराज

Tue, 17 Dec 2024 03:44 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

यूबीटी शिवसेना नेता जाधव की टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए भाजपा नेता विखे पाटिल ने मांग की कि जाधव को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष को राज्य में महायुति गठबंधन को मिली भारी जीत और जनादेश को स्वीकार करना चाहिए।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में नए सरकार की गठन के बाद भी सियासत में गर्माहट तेज है। जहां उद्धव गुट के शिवसेना नेता भास्कर जाधव ने महाराष्ट्र विधानसभा में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन की सरकार गठन में भूमिका पर जो टिप्पणी को लेकर सत्ता पक्ष महायुति ने नाराजगी व्यक्त की है। मंगलवार को शिवसेना विधायक जाधव की टिप्पणी पर माहायुति विधायकों ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए माफी मांगने की बात कही है। 
विज्ञापन


इन नेताओं ने जताई आपत्ति
यूबीटी शिवसेना नेता भास्कर जाधव की टिप्पणी पर भाजपा के सदस्य अतुल भटखलकर, राज्य मंत्री आशीष जायसवाल (शिवसेना) और भाजपा नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने राज्य विधानमंडल के संयुक्त सत्र में पिछले सप्ताह राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए जाधव की टिप्पणी पर आपत्ति जताई। 

जाधव की टिप्पणी को हटाने का आदेश
भाजपा नेता विखे पाटिल ने मांग की कि जाधव को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष को राज्य में महायुति गठबंधन को मिली भारी जीत और जनादेश को स्वीकार करना चाहिए। जबकि भटखलकर ने कहा कि उनकी टिप्पणी को हटाना चाहिए। हालांकि बढ़ते नाराजगी को देखते हुए पीठासीन अधिकारी ने जाधव की टिप्पणी को हटाने का आदेश दिया। 
विज्ञापन


सरकार गठन में भूमिका पर टिप्पणी
भाजपा, शिवसेना और एनसीपी की गठबंधन के साथ बनी महायुति ने 20 नवंबर को हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत दर्ज की, जिसके बाद राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने 9 दिसंबर को राज्य विधानमंडल के संयुक्त सत्र को संबोधित किया था। इसी बात को लेकर यूबीटी शिवसेना विधायक जाधव ने टिप्पणी की थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें