फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: निकाय चुनाव के लिए महायुति ने जारी किया घोषणा पत्र; शिंदे बोले- मराठियों, हम दस गुना अधिक करेंगे

Sun, 11 Jan 2026 08:02 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर महायुति ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महायुति सरकार की पहली प्राथमिकता मराठी लोगों के लिए विकास है। 

विज्ञापन
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनावों को लेकर जारी सियासी रस्साकशी के बीच उप मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने महायुति सरकार की प्राथिमकताओं का जिक्र किया। रविवार को कहा कि महायुति सरकार की पहली प्राथमिकता मराठी लोगों के लिए विकास है। शिंदे ने कहा कि सरकार 30-35 लाख घर बनाएगी, मुंबई को फिनटेक हब बनाया जाएगा, सभी सड़कों को मजबूत किया जाएगा और शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए 17,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि शिंदे ने यह बात महायुति का बीएमसी चुनावी घोषणा-पत्र लॉन्च करने के मौके पर कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े भी मौजूद थे। जहां शिंदे ने इस बात पर भी जोर दिया कि मुंबई को झोपड़पट्टी मुक्त बनाने के लिए काम चल रहा है।

ये भी पढ़ें:-  Iran Unrest: ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन जारी, हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 203 हुई; स्थिति तनावपूर
विज्ञापन


मराठियों हम आपके लिए 10 गुना करेंगे- शिंदे
शिंदे ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे का सपना था कि मुंबई लोगों की अपनी बने। हम घाटकोपर में 17,000 लोगों के लिए एसआरए प्रोजेक्ट चला रहे हैं। मराठी भाइयों के लिए मल्टीप्लेक्स थियेटर बनाए जाएंगे। मराठियों, हम आपके लिए 10 गुना अधिक करेंगे। शिंदे ने आगे कहा कि मुंबई में वर्ल्ड-क्लास यूनिवर्सिटी स्थापित की जाएगी, BEST में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया जाएगा और सभी सड़कों को गड्ढा-मुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- तमिलनाडु में राहुल-स्टालिन साथ नहीं?: डीएमके ने ठुकराई कांग्रेस की मांग; कहा- सत्ता साझेदारी का सवाल ही नहीं

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव और सियासत

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 29 नगर निगमों के चुनाव, जिनमें मुंबई, पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ शामिल हैं, 15 जनवरी को होंगे और वोटों की गिनती 16 जनवरी को होगी। इससे पहले चुनाव को लेकर राज्यभर में हलचल तेज है। छोटे-बड़े राजनीतिक बदलाव भी देखने को मिल रहे हैं। पूर्व विधायक दगडू सकपाल ने शिवसेना (यूबीटी) छोड़कर एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए। इसके अलावा, महाराष्ट्र के अंबरनाथ नगर परिषद के 12 निलंबित कांग्रेस कॉर्पोरेटर्स ने भाजपा का दामन थाम लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें