फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: पुणे नगर निगम चुनाव से पहले अजित पवार से मिले रविंद्र धंगेकर, एनसीपी में शामिल होने की चर्चा

Tue, 30 Dec 2025 11:39 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

शिवसेना नेता रविंद्र धंगेकर ने एनसीपी नेता अजित पवार से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात के बाद रविंद्र धंगेकर के एनसीपी में शामिल होने की चर्चाएं होने लगी। हालांकि धंगेकर ने ही इन दावों को खारिज कर दिया। 
विज्ञापन
रविंद्र धंगेकर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना नेता रविंद्र धंगेकर ने पुणे नगर निगम चुनाव से पहले एनसीपी नेता अजित पवार से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद धंगेकर के एनसीपी में जाने की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि धंगेकर ने इन दावों का खंडन कर दिया। अजित पवार से बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए धंगेकर ने कहा, 'पार्टी कार्यकर्ता अजित पवार से मिलना चाहते थे। गठबंधन को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। गठबंधन पर चर्चा एकनाथ शिंदे करेंगे। वही फैसला करेंगे।'
विज्ञापन


बेटे को टिकट न मिलने को लेकर नाराज बताए जा रहे धंगेकर
धंगेकर ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना से की थी। बाद में वे राज ठाकरे के नक्शे कदम पर चलते हुए मनसे में शामिल हो गए। साल 2017 में उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया। हालांकि इस साल की शुरुआत में वे एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए। धंगेकर पुणे नगर निगम में बेटे को टिकट न मिलने से नाराज बताए जा रहे हैं। जिसके चलते ही अजित पवार से उनकी मुलाकात को पार्टी बदलने के तौर पर देखा गया। हालांकि उन्होंने इन चर्चाओं को खारिज कर दिया। 

पिंपरी चिंचवाड़ के बाद पुणे में भी एनसीपी और एनसीपी एसपी का गठबंधन
रविंद्र धंगेकर की अजित पवार से मुलाकात ऐसे समय हो रही है, जब पिंपरी चिंचवाड़ के बाद पुणे नगर निगम के लिए भी अजित पवार और शरद पवार की पार्टियों ने हाथ मिला लिया। एनसीपी एसपी के विधायक रोहित पवार ने सोमवार को यह जानकारी दी। पत्रकारों से बात करते हुए रोहित पवार ने कहा, दोनों पार्टियां अपने-अपने चुनाव चिन्हों पर चुनाव लड़ेंगी। दिलचस्प बात ये है कि एनसीपी के साथ गंठबंधन को लेकर एनसीपी एसपी के नेता शरद पवार बातचीत में शामिल नहीं हुए और उनकी बेटी सुप्रिया सुले ने पुणे में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Mumbai Bus Accident: 'फुटपाथ पर फेरीवालों के कब्जे के चलते हुआ हादसा', चश्मदीदों ने बताया क्या हुआ था

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें