फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Politics: पुणे में अजित और शरद पवार मिला सकते हैं हाथ; ठाकरे बंधुओं के गठबंधन से कांग्रेस भी सहमत

Fri, 26 Dec 2025 10:55 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में गठबंधन की खिचड़ी पकती दिखाई दे रही है। महायुति की घटक दल एनसीपी महाविकास अघाड़ी की साधी एनसीपी एसपी के साथ पुणे निकाय चुनाव के लिए गठबंधन करने की तैयारी में है। वहीं कांग्रेस भी मना करने के बावजूद मनसे के साथ गठबंधन की संभावनाएं तलाश रही है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र निकाय चुनाव में गठबंधन की स्थिति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में निकाय चुनाव में सभी राजनीतिक पार्टियों ने गठबंधन के लिए अपने विकल्प खुले रखे हैं। सत्ताधारी महायुति गठबंधन का हिस्सा अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी पार्टी, पुणे के निकाय चुनाव में शरद पवार की पार्टी एनसीपी एसपी के साथ गठबंधन कर सकती है। शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने भी इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि अजित पवार ने अभी तक विचारधारा नहीं छोड़ी है।
विज्ञापन


पुणे में गठबंधन के लिए बातचीत कर रहीं एनसीपी-एनसीपी एसपी
दोनों पार्टियों के साथ आने की खबरों पर जब एनसीपी एसपी नेता सुप्रिया सुले से बात की गई तो उन्होंने कहा, 'बेशक, दोनों पार्टियां गठबंधन पर विचार कर रही है। अजित पवार बार-बार कहते रहे हैं कि उन्होंने अभी तक विचरारधारा नहीं छोड़ी है। फिलहाल हमारा ध्यान निकाय चुनाव में गठबंधन कर चुनाव लड़ने पर है। हमारे कई नेता इस संबंध में बातचीत कर रहे हैं।' ठाणे में भी एनसीपी अकेले दम पर चुनाव लड़ सकती है। एनसीपी का कहना है कि ठाणे में महायुति के घटक दलों ने अभी तक उन्हें बातचीत के लिए आमंत्रित नहीं किया है।

एनसीपी प्रवक्ता आनंद परांजपे ने दावा किया है कि भाजपा और शिवसेना ने ठाणे में सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू कर दी है लेकिन एनसीपी को बातचीत के लिए नहीं बुलाया गया है। परांजपे ने कहा कि उनकी पार्टी के जिलाध्यक्ष नजीब मुल्ला से अभी तक बातचीत के लिए न तो भाजपा और न ही शिवसेना ने संपर्क किया है। ऐसे में पार्टी ने अकेले दम पर ठाणे नगर निकाय चुनाव लड़ने का विकल्प भी खुला रखा है। हालांकि एनसीपी का ये भी कहना है कि अगर उन्हें सीट बंटवारे पर बातचीत के लिए बुलाया जाता है तो वे उसके लिए तैयार हैं। महाराष्ट्र के बीएमसी समेत 29 नगर निकाय में चुनाव के लिए 15 जनवरी को मतदान होगा। नामांकन प्रक्रिया शुरू भी हो गई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Maharashtra: 'ऐसे दिखा रहे हैं जैसे पुतिन-जेलेंस्की साथ आ गए', ठाकरे बंधुओं के गठबंधन पर सीएम फडणवीस का तंज

कांग्रेस भी पुणे में ठाकरे बंधुओं से हाथ मिला सकती है
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस भी पुणे में उद्धव और राज ठाकरे से हाथ मिलाने की तैयारी कर रही है। गौरतलब है कि बीती 24 दिसंबर को उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवेसना यूबीटी और राज ठाकरे के नेतृत्व वाली मनसे ने बीएमसी चुनाव में गठबंधन का एलान किया था। उस समय महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा था कि 'अगर दोनों भाईयों ने साथ आने का फैसला किया है तो हम इससे खुश हैं। हम उन्हें बधाई देते हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी कभी भी मनसे के साथ नहीं जुड़ेगी। हम शिवसेना यूबीटी और एनसीपी एसपी के साथ खड़े रहेंगे। महाराष्ट्र के लिए मराठी लोग क्या फैसला करते हैं, ये उन पर है।'
विज्ञापन


बीएमसी चुनाव के लिए भाजपा-शिवसेना में बनी सहमति
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भाजपा और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने कथित तौर पर बीएमसी की 227 सीटों में से 200 सीटों पर सहमति बना ली है। बाकी बची 27 सीटों पर भी एक-दो दिनों में सहमति बनने की उम्मीद है। जिसके बाद महायुति गठबंधन के नेता सीट बंटवारे के फार्मूले की औपचारिक घोषणा के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें