फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र Update: सरकार गठन पर अहम बैठक, राउत बोले- उद्धव ठाकरे करें नेतृत्व

Wed, 20 Nov 2019 09:46 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • शरद पवार पीएम मोदी से मिले, किसानों की समस्याओं पर बात की।
  • कांग्रेस-एनसीपी की बैठक शाम को, संजय राउत का ट्वीट-कल तक बड़ा एलान संभव।
  • शिवसेना ने अपने विधायकों को 22 नवंबर को मातोश्री में पांच दिन के कपड़े-आधार के साथ बुलाया।
  • शिवसेना विधायक अब्दुल सत्तार का बयान, 25 नवंबर तक महाराष्ट्र में शिवसेना की सरकार
  • संजय राउत ने फिर दोहराया, दिसंबर के पहले हफ्ते तक शिवसेना की सरकार और सीएम।
विज्ञापन
कांग्रेस-एनसीपी बैठक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर अब तस्वीर साफ हो गई है। कांग्रेस और एनसीपी के बड़े नेताओं ने आज दिल्ली में इस बाबत बड़ी बैठक की। वहीं बुधवार को एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस बीच रात करीब साढ़े आठ बजे कांग्रेस-एनसीपी ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में बड़ा एलान किया गया। 

विज्ञापन

 

 

लाइव अपडेट - 

महाराष्ट्र में दो से पांच दिन में सरकार बन जाएगी

शिव सेना नेता संजय राउत महाराष्ट्र में सरकार बनाने के विषय पर कहा कि जब तीन पार्टियां मिलकर सरकार बनाती हैं, तो प्रक्रिया थोड़ी लंबी हो जाती है। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया आज शुरू हुई है और 2 से 5 दिन में महाराष्ट्र में सरकार बन जाएगी। संजय राउत ने आगे कहा कि महाराष्ट्र की जनता की इच्छा है कि शिव सेना का मुख्यमंत्री होना चाहिए। यह राज्य की भावना है कि उद्धव ठाकरे नेतृत्व करें। 

विज्ञापन

 

कांग्रेस ने कहा- बनेगी स्थिर सरकार  

कांग्रेस-एनसीपी की बैठक के बाद संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में बड़ा एलान। कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा- महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ मिलकर एनसीपी-कांग्रेस सरकार बनाएंगे। चव्हाण ने कहा- आज कांग्रेस और एनसीपी के बीच लंबी चर्चा हुई। चर्चा अब भी जारी है। मुझे उम्मीद है कि हम जल्द ही महाराष्ट्र में स्थिर सरकार देंगे। एक दो दिन में चर्चा पूरी हो जाएगी।
 

पवार से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता 

दिल्ली: कांग्रेस नेता एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मिलने उनके घर पहुंचे। 
 
 

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की बैठक 

दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं की के सी वेणुगोपाल और मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ बैठक। बैठक में बालासाहेब थोराट, पृथ्वीराज चव्हाण और नसीम खान मौजूद। 

पीएम मोदी से मिले शरद पवार
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें महाराष्ट्र के किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। इसके साथ ही उन्होंने फसलों को हुए नुकसान और राज्य में बढ़ते कृषि संकट के मद्देनजर उनके तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। प्रधानमंत्री और पवार की यह मुलाकात महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच हुई। महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना के बीच बातचीत चल रही है।

पवार ने तीन पृष्ठों के एक ज्ञापन में कहा कि नासिक जिले में सोयाबीन, धान, मक्का, बाजरा और टमाटर, प्याज जैसी सब्जियों की फसलें अंतिम चरण में थीं, लेकिन बेमौसम भारी बारिश से वे पूरी तरह बर्बाद हो गयीं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 महीनों में नासिक के 44 किसानों ने आत्महत्या की है।

इससे पहले एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा था कि शरद पवार महाराष्ट्र के किसानों के मुद्दे पर आज संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। हम प्रधानमंत्री से किसानों के लिए कुछ राहत की मांग करेंगे। शरद पवार और पीएम मोदी की मुलाकात की जानकारी शिवसेना सांसद संजय राउत ने सोमवार को ही दी थी। उन्होंने कहा कि हम किसानों के मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात की अगुवाई शरद पवार करेंगे।

सोनिया गांधी ने साधी चुप्पी
संसद सत्र में हिस्सा लेने के लिए पहुंचीं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पत्रकारों के सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया। महाराष्ट्र में सरकार गठन पर जब उनसे सवाल किया गया तो वह सिर्फ नो कॉमेंट्स कहकर आगे बढ़ गईं। वहीं आज शाम में एनसीपी और कांग्रेस के बीच बैठक होने वाली है। इसमें पवार के अलावा प्रफुल्ल पटेल और अजीत पवार रहेंगे। जबकि कांग्रेस से अहमद पटेल, केसी वेणुगोपाल, मल्लिकार्जुन खड़गे, पृथ्वीराज चव्हाण, अशोक चव्हाण शामिल होंगे। 

राज्यसभा में सीट बदलने से राउत खफा 
शिवसेना के नेता संजय राउत ने राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू को पत्र लिखकर राज्यसभा में सीट बदले जाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि मेरे बैठने की स्थिति तीसरी से पांचवीं पंक्ति में कर दी गई है। यह निर्णय किसी ने जानबूझकर शिवसेना की भावनाओं को आहत करने और हमारी आवाज दबाने के लिए लिया था।

संजय राउत ने लिखा कि मैं भी इस अनुचित कदम का कारण समझने में असफल रहा क्योंकि एनडीए से हटाने के बारे में कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। इस निर्णय ने सदन की गरिमा को प्रभावित किया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि हमें पहली, दूसरी और तीसरी पंक्ति में सीट प्रदान की जाए और सदन की गरिमा को बढ़ाया जाए।
विज्ञापन


पीएम से मिलना खिचड़ी पकना नहीं: संजय राउत
महाराष्ट्र में सरकार गठन पर संजय राउत ने कहा कि सारी बाधाएं खत्म हो चुकी हैं, कल दोपहर तक साफ सबकुछ साफ हो जाएगा। पीएम मोदी से एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार की प्रस्तावित मुलाकात लेकर को संजय राउत ने कहा कि पीएम से मिलने पर हर बार कोई खिचड़ी' नहीं पकती।

उन्होंने कहा कि राज्य की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा सरकार नहीं बना पा रही है तो किसी अन्य दलों की सरकार बनाने ती जिम्मेदारी बनती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें