फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : ठाणे जिले में सिम ब्लॉक होने का झांसा देकर बुजुर्ग को लगाया 6.25 लाख का चूना

Mon, 13 Sep 2021 06:34 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, ठाणे

सार

ठाणे जिले में एख बुजुर्ग से एक शख्स ने सिम कार्ड ब्लॉक की बात कहकर एक लिंक के जरिये 11 रुपये का मोबाइल रिचार्ज कराने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया। फिर बुजुर्ग के अकाउंट से लाखों रुपयों की ठगी कर ली।
 
विज्ञापन
online fraud
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक बुजुर्ग से लाखों रुपयों की ठगी का मामला सामने आया है। दरअसल, ठग ने सिम कार्ड ब्लॉक की बात कहकर एक लिंक के जरिये 11 रुपये का मोबाइल रिचार्ज कराने का झांसा देकर बुजुर्ग के अकाउंट से 6.25 लाख उड़ा लिए।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि ठाणे जिले में एख बुजुर्ग शख्स को पहले लिंक के जरिये अपना फोन रीचार्ज नहीं कर सके, इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन ठग को फोन किया। इस बार उन्हें दूसरा लिंक दिया गया।

इस लिंक की मदद से ठग ने वरिष्ठ नागरिक का फोन ‘एक्सेस’ किया और उनके खाते से 6.25 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। ठाणे शहर पुलिस के जन संपर्क अधिकारी जयमाला वसावे ने बताया कि घटना इस साल 26 जुलाई की है, लेकिन इस संबंध में शिकायत शनिवार को कलवा थाने में दर्ज कराई गई। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल अभी तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें