फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iran Crisis: महाराष्ट्र सरकार ने पश्चिम एशिया में फंसे लोगों के लिए शुरू की हेल्पलाइन, सीएम खुद रख रहे नजर

Tue, 03 Mar 2026 09:54 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र सरकार ने मिडिल ईस्ट में फंसे राज्य के नागरिकों की मदद के लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन (+971 50 365 4357) शुरू की है। मुख्यमंत्री फडणवीस खुद हालात पर नजर रख रहे हैं और केंद्र से तालमेल बिठा रहे हैं।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस, सीएम, महाराष्ट्र - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र सरकार ने अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे विवाद के बीच मिडिल ईस्ट में फंसे राज्य के नागरिकों के लिए एक इमरजेंसी व्हाट्सएप हेल्पलाइन शुरू की है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ईरान युद्ध की वजह से हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस) बंद हो गया है, जिस कारण महाराष्ट्र के सैकड़ों लोग वहां फंसे हुए हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि सभी नागरिक सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


सीएम हालात पर खुद रख रहे नजर
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने सोशल मीडिया पर बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस खुद हालात पर नजर रख रहे हैं। वे अलग-अलग एजेंसियों और केंद्र सरकार के साथ लगातार संपर्क में हैं। केंद्र सरकार भी हर संभव मदद कर रही है। मुख्यमंत्री ने राज्य के मंत्री गिरीश महाजन को इस पूरे काम के तालमेल की जिम्मेदारी सौंपी है। राज्य सरकार ने दुबई में 'इंडियन पीपुल्स फोरम' के साथ मिलकर एक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर (+971 50 365 4357) जारी किया है। जिन नागरिकों को मदद की जरूरत है, वे इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Iran Crisis: 'ईरान में फंसे भारतीय छात्रों की वापसी के लिए नहीं चाहिए विशेष अनुमति', ईरानी कॉन्सुलेट जनरल
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद भी फंसे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान पर भारी बमबारी इस हफ्ते या जरूरत पड़ने तक जारी रहेगी। इस स्थिति की वजह से पश्चिम एशिया में कई हवाई रास्ते बंद कर दिए गए हैं। इससे उड़ानों में भारी रुकावट आई है और यात्री फंसे हुए हैं। अधिकारी अब महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों से फंसे हुए नागरिकों के आंकड़े भी इकट्ठा कर रहे हैं। दुबई में फंसे लोगों में जालना से कांग्रेस सांसद कल्याण काले भी शामिल हैं। उनके भाई जगन्नाथ काले ने बताया कि वे शुक्रवार को वहां गए थे, जिसके ठीक एक दिन बाद हमला शुरू हो गया।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें