महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक 12 वर्षीय छात्रा की कथित आत्महत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सोमवार को मृतका के परिजनों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मृतका के परिजनों ने सड़क जाम कर जमकर नारेबाजी की, जिससे मौके पर तनाव का माहौल हो गया।
पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस के अनुसार, औसा तहसील के टाका गांव की रहने वाली छठी कक्षा की यह छात्रा रविवार सुबह नवोदय विद्यालय स्थित अपने छात्रावास के कमरे में फंदे से लटकी मिली थी। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है, लेकिन परिवार ने मौत की परिस्थितियों पर गहरा संदेह व्यक्त किया है। परिवार ने इसके लिए स्कूल प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है।
ये भी पढ़ें: Maharashtra Civic Polls: स्थानीय निकाय चुनाव में निर्विरोध जीत पर बोले मंत्री बावनकुले- लोकतंत्र के लिए अच्छा
परिजनों ने लगाया आरोप
परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने उन्हें रविवार सुबह करीब 8 बजे सूचित किया कि बच्ची की तबीयत खराब है और उसका इलाज चल रहा है। बाद में उन्हें बताया गया कि उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया है। बाद में उन्हें बताया गया कि लड़की ने आत्महत्या कर ली है।
आक्रोशित परिजनों ने सड़क किया जाम
इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने सोमवार दोपहर गांधी चौक पर सड़क जाम दिया और नारेबाजी की। इस विरोध प्रदर्शन के कारण इलाके में तनाव फैल गया और यातायात काफी देर तक बाधित रहा। इस दौरान पुलिस को प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर सड़क खाली कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मामले को लेकर सहायक पुलिस निरीक्षक डी.पी. सनप ने बताया, शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। फिलहाल इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अन्य वीडियो-