फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: जयंत पाटिल बोले, फडणवीस सरकार के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएगा MVA

Tue, 04 Mar 2025 04:06 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharashtra: जयंत पाटिल ने मंगलवार को कहा कि विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने मंत्री धनंजय मुंडे के इस्तीफे की जानकारी विधानसभा को नहीं दी।
विज्ञापन
जयंत पाटिल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीड सरपंत संतोष देशमुख हत्याकांड के चलते महाराष्ट्र की सियासत में गरमा गई है। मंगलवार को मंत्री धनंजय मुंडे के इस्तीफे के बाद सरकार विपक्ष के निशाने पर है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के नेता जयंत पाटिल ने मंगलवार को कहा कि विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने मंत्री धनंजय मुंडे के इस्तीफे की जानकारी विधानसभा को नहीं दी, जबकि बजट सत्र चल रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार को सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मीडियाकर्मियों को मुंडे के इस्तीफे के बारे में जानकारी दी और बताया कि उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया है। जयंत पाटिल ने कहा, यह सदन के विशेषाधिकार का उल्लंघन है। इस तरह के महत्वपूर्ण घटनाक्रम की जानकारी पहले सदन में दी जानी चाहिए थी। हम विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएंगे।  एमवीए में शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी), कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) शामिल हैं।

राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री धनंजय मुंडे  ने मंगलवार को कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। यह इस्तीफा उनके करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड का नाम सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड में नाम सामने आने के कुछ दिनों बाद आया।
विज्ञापन

संतोष देशमुख बीड जिले के मसाजोग गांव के सरपंच थे। उनकी 9 दिसंबर 2023 को अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। यह हत्या कथित रूप से एक ऊर्जा कंपनी से उगाही की कोशिश को रोकने के प्रयास के कारण हुई। जिसके बाद विपक्ष ने मुंडे के इस्तीफे की मांग को लेकर दबाव बढ़ा दिया था। खासकर तब जब इस हत्याकांड से जुड़ी खौफनाक तस्वीरें और अदालत के आरोप-पत्र की जानकारी सामने आई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें