महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भंडारा जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। बता दें कि शुक्रवार रात को यहां नवजात बच्चों के एक वार्ड में आग लगने से दस नवजात बच्चों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन पर कई सवाल किए गए थे और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने मृतक के परिवार को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने का एलान किया था।
भंडारा अस्पताल का दौरा करने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि पिछले साल कोविड-19 की वजह से हमारा स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर दबाव में था। उन्होंने आगे कहा कि अगर कुछ लापरवाही हुई तो इसके लिए जांच निर्धारित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि संभागीय कमिश्नर के नेतृत्व में जांच की जाएगी। मैंने सभी अस्पतालों को ऑडिट करने का निर्देश दे दिया है।