फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palghar Road Accident: टेंपो चालक की लापरवाही से मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भीषण हादसा; 13 लोगों की मौत, 20 घायल

Mon, 18 May 2026 10:30 PM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर

सार

पालघर जिले में हुए भीषण हादसे में कंटेनर और टेंपो के नीचे दबने से 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज कासा उपजिला अस्पताल और धुंदलवाडी स्थित वेदांता अस्पताल में जारी है। पुलिस के मुताबिक टेंपो में 30 से 40 लोग सवार थे।
विज्ञापन
पालघर में भीषण सड़क हादसा - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर सोमवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। यह हादसा धाणीवरी इलाके के पास हुआ, जहां बारातियों से भरे टेंपो और एक तेज रफ्तार कंटेनर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


बारातियों से भरे टेंपो पर पलटा कंटेनर
जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब 3 बजकर 30 मिनट के आसपास यह हादसा हुआ। बारातियों से भरा टेंपो दहानू के बापू गांव से धाणीवरी में एक शादी समारोह में जा रहा था। जैसे ही यह वाहन धाणीवरी इलाके के पास पहुंचा, तभी सामने से गुजरात की ओर से मुंबई जा रहा एक तेज रफ्तार कंटेनर अचानक अनियंत्रित हो गया। बताया जा रहा है कि कंटेनर बारातियों से भरे टेंपो पर पलट गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें- First Look of Bullet Train: देश की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक आई सामने, 280 KM/H की रफ्तार का सपना साकार
विज्ञापन


कई लोगों की मौके पर ही हुई मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयानक था कि कई लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सड़क पर बिखरे मलबे और घायल लोगों को देखकर वहां मौजूद लोग भी दहशत में आ गए। कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तुरंत नजदीकी कासा उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

हादसे पर सीएम फडणवीस ने जताया दुख
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर दुख जताते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'यह बेहद दुखद है कि मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर पालघर के दहानू में एक दुर्घटना में 13 लोगों की जान चली गई, जब एक टेम्पो की टक्कर एक कंटेनर से हो गई। इस घटना के बारे में सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। मैं उन सभी के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'इस घटना में लगभग 20 लोग घायल हुए हैं। उन्हें कासा के उप-जिला अस्पताल और धुंदलवाड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मैं जिला प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हूं। पुलिस अधीक्षक स्वयं घटनास्थल पर मौजूद थे। वहां बचाव कार्य पूरा कर लिया गया है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि घायलों की हालत में शीघ्र सुधार हो। राज्य सरकार इस घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।'

यह भी पढ़ें- मुंबई एयरपोर्ट पर हंगामा: वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर अड़े AIASL कर्मचारी, एअर इंडिया की कई उड़ानें प्रभावित
विज्ञापन


टेंपो चालक की गलती से हुआ हादसा
इस हादसे के पीछे टेंपो चालक की ही गलती बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, डहाणू के बापुगांव से एक परिवार साखरपुड़ा कार्यक्रम के लिए धाणीवरी जा रहा था। बताया जा रहा है कि करीब एक किलोमीटर का लंबा रास्ता बचाने के लिए टेंपो चालक ने गलत दिशा से वाहन ले जाने की कोशिश की। इसी दौरान गुजरात से मुंबई की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार कंटेनर पहले एक बाइक सवार को कुचलते हुए टेंपो पर पलट गया। मृतकों में सुरेश रत्ना लाखात, पांडू गणपत लाखात, काळू गोविंद लाखात, सुनील अर्जुन दांडेकर, चिमा गोविंद कुरहाडा, नमिता विठ्ठल दांडेकर, सारिका संतोष लाखात, आयुष सिताराम लाखात, सागर नामदेव शेंडे, वंदना शिवराम वलवी, सलोनी शिवराम वलवी, अजय अहाडी और रियांशी संतोष लाखात शामिल हैं। 

मौके पर पहुंचे पालघर के विधायक
हादसे की जानकारी मिलते ही पालघर के विधायक राजेंद्र गावित और पालघर के पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घायलों को हरसंभव इलाज उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। विधायक राजेंद्र गावित ने कहा कि मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर जारी कंक्रीटीकरण का काम अधूरा होने के कारण जगह-जगह दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री और पालकमंत्री से चर्चा कर अधूरे कार्य को जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।

-इनपुट आईएएनएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें