फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात के दो बजे मौलाना साद से क्यों मिले थे अजीत डोभाल, महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने केंद्र को घेरा

Thu, 09 Apr 2020 11:04 AM IST
आसिम खान डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
अजित डोभाल के हस्तक्षेप के बाद खाली हुआ था मरकज (फाइल फोटो) - फोटो : PTI (फाइल फोटो)
विज्ञापन

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के मरकज के लिए अनुमति देने को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि जब महाराष्ट्र सरकार इस तरह के आयोजन को अनुमति देने से इंकार कर चुकी थी, तो दिल्ली में इस कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति क्यों और किसके इशारे पर दी गई? 

विज्ञापन


बुधवार को एक पत्र के माध्यम से जारी अपने बयान में अनिल देशमुख ने दिल्ली में हुए तब्लीगी जमात के इस आयोजन को लेकर कई सवाल उठाए हैं। पत्र में उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को भी कटघरे में खड़ा किया है। गृहमंत्री देशमुख ने पूछा है कि रात को दो बजे अजीत डोभाल तब्लीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद से मिलने क्यों गए थे? 

लोगों को गुमराह कर रहे हैं देशमुख: फडणवीस

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने देशमुख पर पलटवार करते हुए कहा कि कोरोना की भयावह स्थिति में अपनी नाकामी छुपाने के लिए वह राजनीति कर रहे हैं और लोगों को गुमराह कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने इसका जवाब दिया है। फडणवीस ने कहा कि राजनीति करने की बजाय उन्हें दिल्ली से लौटे तब्लीगी जमात के लोगों को पकड़कर क्वारंटीन करना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि सरकार को ये लोग मिल नहीं रहे हैं। दूसरी ओर 150 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज होता है। आखिर सरकार करना क्या चाहती है? फडणवीस ने कहा कि जमात से लौटे लोग मानव बम की तरह है। इसलिए इनको पकड़ कर क्वारंटीन करने की बजाय मतों की राजनीति करना कतई उचित नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें