फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: भाजपा का भारत जोड़ो यात्रा पर तंज, कांग्रेस ने उपचुनाव और यूसीसी मुद्दे पर घेरा

Sun, 06 Nov 2022 10:05 PM IST
शक्तिराज सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बावनकुले ने कहा कि यात्रा जनता या कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की नहीं है। इसे कुछ नेताओं ने अपहरण कर लिया है, जो राहुल गांधी के करीब होना चाहते हैं। उन्होंने उद्धव ठाकरे के राज्यव्यापी दौरे का भी मजाक उड़ाया, जो सोमवार से शुरू होने वाला है।
विज्ञापन
चंद्रशेखर बावनकुले (बाएं) और भारत छोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी (दाएं) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के महाराष्ट्र में प्रवेश की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने रविवार को कहा कि कुछ नेताओं ने यात्रा को हाईजैक कर लिया है। जो लोग राहुल गांधी के करीब रहना चाहते थे, उन्होंने ही इस यात्रा को अपने कब्जे में ले लिया है। कांग्रेस ने इससे पहले दिन में कहा था कि यात्रा सात नवंबर को रात करीब नौ बजे पड़ोसी तेलंगाना से महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में पहुंचेगी।
विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए बावनकुले ने कहा कि यात्रा जनता या कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की नहीं है। इसे कुछ नेताओं ने अपहरण कर लिया है, जो राहुल गांधी के करीब होना चाहते हैं। उन्होंने उद्धव ठाकरे के राज्यव्यापी दौरे का भी मजाक उड़ाया, जो सोमवार से शुरू होने वाला है। बावनकुले ने दावा किया कि जब उन्हें (मुख्यमंत्री के रूप में) लोगों से मिलना था, तो वह अपने घर से बाहर नहीं निकले। वह बस से चूक गए और इस दौरे से (ठाकरे की पार्टी के लिए) कोई फायदा नहीं होगा।

कांग्रेस ने भाजपा के दांव को चुनावी हथकंडा करार दिया
इस बीच हिमाचल प्रदेश में भाजपा के सत्ता में आने की स्थिति में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के वादे को कांग्रेस ने चुनावी हथकंडा करार दिया। कांग्रेस ने कहा कि सत्ताधारी दल सिर्फ चुनाव से पहले ही ऐसे मुद्दों को उठाता है। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने यूसीसी से संबंधित एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उनकी पार्टी आम सहमति पर पहुंचने की प्रक्रिया का समर्थन करेगी। यह आम सहमति काफी हद तक दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


अंधेरी (पूर्व) के नतीजों पर कांग्रेस का भाजपा पर वार
इस बीच कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि अंधेरी (पूर्व) विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के परिणाम से साफ है कि भाजपा की खरीद-फरोख्त और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को डराने की राजनीति को जनता नकार रही है। उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना गुट की उम्मीदवार ऋतुजा लटके को रविवार को घोषित उपचुनाव के परिणाम में जीत मिली है। उन्हें 66,000 से ज्यादा वोट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें