महाराष्ट्र में मार्च महीने के दूसरे हफ्ते तक कोरोना महामारी की तीसरी लहर खत्म हो जाएगी। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शुक्रवार को यह दावा किया है। टोपे ने कहा कि कोरोना की मौजूदा स्थिति में नई पाबंदी लागू करने की बजाय हर सप्ताह पाबंदियों को शिथिल किया जाएगा।
विज्ञापन
राज्य के स्वास्थ्यमंत्री राजेश टोपे ने कहा कि कोरोना के नए मामलों में लगातार कमी आ रही है। लेकिन राज्य के उन इलाको में संक्रमण में तेजी आई है जिन इलाकों में अब तक संक्रमण नहीं बढ़ा था। यही वजह है कि राज्य के कुछ जिलों में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती हुई नजर आ रही है।
उन्होंने कहा, हमें विश्वास है कि ज्यादा मरीजों वाले जिलों में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद यह ग्राफ नीचे जाएगा। विशेषज्ञों ने भी यही राय जाहिर की है कि मार्च महीने के दूसरे हफ्ते में तीसरी लहर खत्म हो जाएगी।