कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाए लोग (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में अब संक्रमण के मामलों की संख्या छह लाख से ज्यादा हो गई है। यह संख्या दुनिया में कोरोना वायरस से छठे सबसे प्रभावित देश दक्षिण अफ्रीका में संक्रमण के मामलों से भी ज्यादा है।
वेबसाइट वर्ल्डओमीटर डॉट इनफो के अनुसार दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के पांच लाख 89 हजार 886 मामले हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में 56 लाख 12 हजार 27 मामलों के साथ अमेरिका पहले स्थान पर बना हुआ है।
ब्राजील में 33 लाख 63 हजार 235 मामले सामने आए हैं वहीं, भारत में 27 लाख 1604 और रूस में नौ लाख 27 हजार 745 मामले सामने आए हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार तक अकेले महाराष्ट्र में ही छह लाख 4358 मामले सामने आ चुके थे।
महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या छह लाख पांच लाख मरीज तक पहुंचने के नौवें दिन हुई। यहां मामलों की संख्या पांच लाख आठ अगस्त हो हुई थी। इस रविवार को यहां 8,493 और सोमवार को 11,111 मामले सामने आए। यहां अभी एक लाख 55 हजार 268 सक्रिय मामले हैं।