फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव परिणाम: खट्टर-फडणवीस के छह-छह मंत्रियों के जीतने की उम्मीद धूमिल

Thu, 24 Oct 2019 02:34 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Election - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव परिणाम ने कई राजनैतिक विश्लेषकों को गलत साबित कर दिया है। सबसे ज्यादा चौंकाने वाले परिणाम हरियाणा में देखने को मिला है। जहां मनोहरलाल खट्टर सरकार के चार मंत्री पीछे चल रहे हैं वहीं दो अन्य चुनाव हार गए हैं।

विज्ञापन




महाराष्ट्र में भी मराठी मानुष को भले ही भाजपा-शिवसेना गठबंधन पसंद आया है लेकिन वहां भी फडणवीस सरकार के छह मंत्री चुनाव हारने की स्थिति में पहुंच गए हैं।

हरियाणा में कैप्टन अभिमन्यु, रामबिलास शर्मा, ओपी धनखड़, कृष्णलाल पंवार अपने प्रतिद्वंदी से पीछे चल रहे हैं। वहीं मनोहर सरकार की इकलौती महिला मंत्री कविता जैन चुनाव हार चुकी हैं। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी भी चुनाव हार गए हैं।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार के मंत्री परली से पंकजा मुंडे, कर्जत जमात से राम शिंदे, औरंगाबाद से अतुल सवे, मावल से बाला उर्फ संजय विश्वनाथ भिड़े, यवतमाल से मदन येरावर और पुरंदर से विजय शिवतारे पीछे चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें