फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra-Haryana Chunav Result: महाराष्ट्र में भाजपा को बहुमत, हरियाणा में खट्टर की लुटिया डूबी

Thu, 24 Oct 2019 08:38 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

महाराष्ट्र 288= भाजपा-35, शिवसेना-24, बहुजन विकास आघाडी-1, एआईएमआईएम-1, समाजवादी पार्टी-1, कांग्रेस-16 एनसीपी-18, निर्दलीय-3 सीटों पर विजयी
हरियाणा 90= भाजपा-18, निर्दलीय-4, कांग्रेस-15, जजपा- 9, हरियाणा लोकहित पार्टी-1 सीट पर विजयी। 
  • महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को बहुमत
  • हरियाणा में फंसा पेंच, अमित शाह और सोनिया गांधी सक्रिय, दोनों पार्टियों के बड़े नेता दिल्ली तलब
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:47 PM, 24-Oct-2019

हरियाणा के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता मनोहर लाल खट्टर चुनाव परिणाम के बाद राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मुलाकात करेंगे। सूत्रों ने बताया कि खट्टर प्रदेश में सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
 


 

05:21 PM, 24-Oct-2019

उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने वर्ली विधानसभा सीट से जीतने के बाद कहा, मुझे बहुत खुशी है कि जनता ने मुझे इतने बड़े अंतर और इतने वोटों के साथ आशीर्वाद दिया है।
 


 

05:19 PM, 24-Oct-2019

महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस बोले, हमारे लिए दो सीटों के परिणाम चौंकाने वाले हैं, जोकि सतारा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र और परली विधानसभा क्षेत्र है। हमारे छह मंत्री हार गए हैं, हम कल कारणों का पता लगाएंगे। आज का दिन जीत का जश्न मनाने का है।
 



 

विज्ञापन
05:16 PM, 24-Oct-2019

महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस ने कहा कि 15 निर्दलीय विधायकों ने मुझसे संपर्क किया है और वो हमारे साथ आने को तैयार हैं। दूसरे भी आएंगे लेकिन इन 15 विधायकों में से ज्यादातर भाजपा और शिवसेना के बागी नेता हैं। 
 

 

04:46 PM, 24-Oct-2019

महाराष्ट्र के वर्ली विधानसभा सीट से शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे जीते। इस मौके पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि आदित्य ठाकरे की जीत पर एक अभिभावक के तौर पर गर्व महसूस कर रहा हूं।
 

 

विज्ञापन
04:45 PM, 24-Oct-2019

गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा सीट से जीत दर्ज करने के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जनादेश हरियाणा की वर्तमान सरकार के खिलाफ है और सभी दलों को एकजुट होकर एक मजबूत सरकार बनानी चाहिए, चाहे वह जजपा, बसपा, इनेलो या निर्दलीय उम्मीदवार हों।
 

 

04:33 PM, 24-Oct-2019

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जनादेश सबकी आंखें खोलने वाला है और मैं किसी भी दबाव के आगे नहीं झुका । कौन मुख्यमंत्री होगा यह अहम सवाल होगा क्योंकि इसपर 50-50 का फॉर्मूला तय हुआ था। उन्होंने कहा कि आदित्य ठाकरे की जीत पर एक अभिभावक के तौर पर गर्व महसूस कर रहा हूं।

04:23 PM, 24-Oct-2019

भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक आज, पीएम मोदी-शाह होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह आज शाम पार्टी मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और संबोधित करेंगे। इसके अलावा शाम को ही भाजपा संसदीय दल की बैठक भी होगी जिसमें पीएम मोदी और शाह शामिल होंगे।

04:17 PM, 24-Oct-2019

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से पूछा गया कि क्या आप हरियाणा के लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा को श्रेय देते हैं तो उन्होंने कहा कि 100 फीसदी इसका श्रेय हमारी पार्टी और कार्यकर्ताओं को जाता है। हमने वास्तव में शो जीता है।
 

 

04:10 PM, 24-Oct-2019

जननायक जनता पार्टी अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वीवीपीएटी से पर्चियों की गिनती चल रही है। जैसे ही मुझे प्रमाण पत्र मिलता है, मैं सभी के साथ चर्चा करूंगा। कल विधायकों के साथ बैठक करूंगा और भविष्य की कार्रवाई तय करूंगा। गठबंधन पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। मेरा मानना है कि राज्य बदलाव चाहता है और जजपा इसे लाएगी।
 

 

04:07 PM, 24-Oct-2019

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज शाम पार्टी मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और संबोधित करेंगे।
 

 

03:37 PM, 24-Oct-2019

महाराष्ट्र में शिवसेना ने कहा है कि हमारा भाजपा के साथ गठबंधन जारी रहेगा। हम 50-50 फार्मूले पर सहमत हुए हैं।

03:19 PM, 24-Oct-2019

चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, भाजपा ने 14 सीटों पर जीत हासिल की है जबकि 86 सीटों पर आगे चल रही है।

03:13 PM, 24-Oct-2019

महाराष्ट्र में भाजपा के सीटें फिलहाल 100 से कम हो गई हैं। भाजपा ने अभी तक 12 सीटों पर जीत हासिल की है वहीं 87 सीटों पर आगे चल रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अकेले 122 सीटों पर कब्जा किया था।

02:45 PM, 24-Oct-2019

महाराष्ट्र में भाजपा आठ सीटों पर जबकि शिवसेना आठ सीटों पर चुनाव जीत गई है। जबकि कांग्रेस तीन एनसीपी दो और निर्दलीय 1 सीट पर विजयी हुए हैं।

01:52 PM, 24-Oct-2019

महाराष्ट्र में भाजपा पांच सीटों पर जबकि शिवसेना 3 सीटों पर चुनाव जीत गई है। जबकि एनसीपी और निर्दलीय ने 1-1 सीट पर कब्जा किया है।

01:50 PM, 24-Oct-2019

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: शिवसेना के प्रत्याशी अजय चौधरी ने शिवाडी निर्वाचन क्षेत्र से 39337 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
 

 

01:25 PM, 24-Oct-2019

महाराष्ट्र में भाजपा 3, शिवसेना 2 और अन्य 1 सीट पर विजयी घोषित। वहीं, हरियाणा में जननायक जनता पार्टी का खाता खुला।

12:35 PM, 24-Oct-2019

दोपहर एक बजे के आसपास रोहतक में भूपेंद्र सिंह हुड्डा एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह सोनिया गांधी से मिलने के लिए दिल्ली रवाना होंगे। वहीं दोपहर 1.30 बजे एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार भी प्रेंस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे।

12:30 PM, 24-Oct-2019

शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि मैं उद्धव जी से मिलने जा रहा हूं। नम्बर इतने भी बुरे नहीं हैं, ऐसा होता हे कभी-कभी। हां, हमारा भाजपा के साथ गठबंधन जारी रहेगा। हम 50-50 फार्मूले पर सहमत हुए हैं।
 

 

12:14 PM, 24-Oct-2019

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस में से किसी को बहुमत के आसार नही होने पर केंद्रीय नेतृत्व सक्रिय हो गया है। अमित शाह और सोनिया गांधी ने राज्य के वरिष्ठ भाजपा नेताओं को दिल्ली बैठक के लिए बुलाया है।

12:04 PM, 24-Oct-2019

जननायक जनता पार्टी के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मेरी किसी भी पार्टी के साथ कोई भी बात नहीं हुई है। अंतिम परिणाम आने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
 

 

11:32 AM, 24-Oct-2019

चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार,  महाराष्ट्र की कुल 288 विधानसभा सीटों में से भाजपा 102, शिवसेना 61, कांग्रेस 40, एनसीपी 52 और अन्य 33 सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं हरियाणा में भाजपा 38, कांग्रेस 31, जजपा 11 सीटों पर आगे है।

11:21 AM, 24-Oct-2019

महाराष्ट्र में चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान के अनुसार भाजपा 101 निर्वाचन क्षेत्रों में जबकि शिवसेना 64 निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है। वहीं एनसीपी 52 निर्वाचन क्षेत्रों में और कांग्रेस 39 में निर्वाचन क्षेत्रों में आगे है।
 

 

10:47 AM, 24-Oct-2019

हरियाणा

मनोहर लाल खट्टर -करनाल से आगे
भूपेंद्र सिंह हुड्डा- गढ़ी सांपला से आगे
रणदीप सुरजेवाला कैथल से आगे
दुष्यंत सिंह चौटाला ऊंचाकलां से आगे
बबिता फोगाट चरखी दादरी से आगे
सुभाष बराला तोहाना से पीछे
सोनाली फोगाट आदमपुर से पीछे
अभय सिंह चौटाला ऐलानाबाद से पीछे
कैप्टन अभिमन्यु नारनौद से पीछे
कुलदीप बिश्नोई आदमपुर से आगे

महाराष्ट्र

देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम से आगे
आदित्य ठाकरे वर्ली से आगे
अशोक चव्हाण भोकर से आगे
पृथ्वीराज चव्हाण कराड साउथ से आगे
नाना पटोले साकोली से पीछे
अजीत पवार बारामती से आगे
पंकजा मुंडे परली से पीछे
चंद्रकांत पाटिल कोठरुड से आगे
अमित विलासराव देशमुख लातूर शहर से आगे
धीरज विलासराव देशमुख लातूर ग्रामीण से आगे
प्रणीति शिंदे सोलापुर शहर मध्य से पीछे
रोहित पवार कारजात जामखेड़ आगे
राधाकृष्ण विखे पाटिल शिरडी से आगे
शिवेंद्र राजे भोसले सतारा से आगे

10:32 AM, 24-Oct-2019

महाराष्ट्र की 288 सीटों में से 107 पर भाजपा, 71 पर शिवसेना, 39 पर कांग्रेस, 50 पर एनसीपी और 21 सीटों पर अन्य आगे। वहीं हरियाणा में 90 सीटों में से 43 पर भाजपा, 33 पर कांग्रेस 6 पर जजपा और 8 सीटों पर अन्य आगे हैं।

09:42 AM, 24-Oct-2019

महाराष्ट्र में शुरुआती रुझानों में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को बहुमत मिल गया है वहीं हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। ऐसे में हरियाणा में सत्ता की चाबी जजपा के दुष्यंत चौटाला के हाथ में जा सकती है।

महाराष्ट्र= भाजपा-107, शिवसेना- 69, कांग्रेस-38, एनसीपी-51, अन्य- 15
हरियाणा= भाजपा-41, कांग्रेस-35, जजपा-7, अन्य-7

09:17 AM, 24-Oct-2019

हरियाणा से तीन मंत्री ओपी धनखड़, राम विलास शर्मा और कैप्टन अभिमन्यु पिछड़े जबकि महाराष्ट्र से पंकजा मुंडे, पंकज भुजबल और पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा पीछे चल रहे हैं।

08:54 AM, 24-Oct-2019

महाराष्ट्र में भाजपा 71, शिवसेना 33 सीटों पर वहीं कांग्रेस 27, एनसीपी 33 सीटों पर आगे हैं। हरियाणा में भाजपा 33, कांग्रेस 22 और जेजेपी 2 सीटों पर आगे है।

08:54 AM, 24-Oct-2019

महाराष्ट्र में भाजपा से सीएम फडणवीस, चंद्रकांत पाटिल और शिवसेना से आदित्य ठाकरे आगे हैं। कांग्रेस-एनसीपी से अजीत पवार, अमित देशमुख, अशोक चव्हाण आगे हैं।

हरियाणा में सीएम खट्टर, बबिता फोगाट, कैप्टन अभिमन्यु, अनिल विज आगे हैं। वहीं कांग्रेस से भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुलदीप बिश्नोई आगे चल रहे हैं।

08:40 AM, 24-Oct-2019

महाराष्ट्र और हरियाणा में भाजपा को बढ़त मिल गई है। वहीं कांग्रेस पीछे हो गई है। हरियाणा में भाजपा 18 सीटों पर जबकि कांग्रेस 10 सीटों पर आगे है।

08:30 AM, 24-Oct-2019

महाराष्ट्र में भाजपा 26, शिवसेना 16 वहीं कांग्रेस 14, एनसीपी 6 सीटों पर आगे है। हरियाणा में भाजपा 7, कांग्रेस 9 और जेजेपी 1 सीट पर आगे चल रही है।

08:22 AM, 24-Oct-2019

महाराष्ट्र में भाजपा 20 वहीं शिवसेना 12 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि, कांग्रेस 6 और एनसीपी 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

08:19 AM, 24-Oct-2019

जननायक जनता पार्टी अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस 40 पार नहीं कर पाएंगी। सत्ता की चाबी जेजेपी के हाथ में रहेगी।



 

08:13 AM, 24-Oct-2019

हरियाणा और महाराष्ट्र में शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे चल रही है।

08:03 AM, 24-Oct-2019

महाराष्ट्र और हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर मतगणना शुरू हो गई है। संवेदनशील मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के अभूतपूर्व प्रबंध किए गए हैं। एक घंटे बाद रुझान आने लगेंगे और दोपहर तक यह तस्वीर साफ हो जाएगी कि किसके सिर जीत का ताज सजेगा। 
 

08:03 AM, 24-Oct-2019

एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार

दोनों राज्यों में भाजपा को सत्ता में वापसी की उम्मीद है। वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल के नतीजों में भी यही संभावना जताई गई है। महाराष्ट्र में भाजपा ने शिवसेना के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा, जिसका मुख्य मुकाबला कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन से है। वहीं, दूसरी ओर हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। 

 

08:03 AM, 24-Oct-2019

महाराष्ट्र की 288 और हरियाणा की 90 सीटों के लिए सोमवार को मतदान हुआ था। महाराष्ट्र में 3,237 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 235 महिलाएं हैं। वहीं, हरियाणा में 104 महिलाओं सहित कुल 1169 प्रत्याशी मैदान में हैं। महाराष्ट्र में 269 और हरियाणा में हर विधानसभा क्षेत्र में एक मतगणना केंद्र बनाया गया है। हालांकि गुरुग्राम के बादशाहपुर में एक अतिरिक्त मतगणना केंद्र बनाया गया है, जिसमें सबसे ज्यादा पोलिंग बूथ हैं।

 

06:00 AM, 24-Oct-2019

महाराष्ट्र में भाजपा की सीटें घटीं, हरियाणा में पूरा नहीं खिला खट्टर का कमल, बहुमत से दूर पर सबसे बड़ा दल

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। दोपहर तक यह तस्वीर साफ हो जाएगी कि किसके सिर जीत का ताज सजेगा। 
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें