फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवाजी महाराज पर विवादित टिप्पणी: प्रधानमंत्री से मिले उदयनराजे भोसले, बोले- पीएम को मामले की गंभीरता का एहसास

Fri, 09 Dec 2022 02:36 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शिवाजी महाराज के वंशज उदयनराजे भोसले ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र के लोगों में रोष है, क्योंकि वह सभी के लिए आदर्श हैं।
विज्ञापन
Chhatrapati Udayanraje Bhonsle - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सांसद और शिवाजी महाराज के वंशज छत्रपति उदयनराजे भोसले ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और मराठा यौद्धा पर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की विवादास्पद टिप्पणी का मुद्दा उठाया।

विज्ञापन


पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मीडियो से बात करते हुए उदयनराजे ने कहा कि 23 नवंबर को हमने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था और आज भी आधिकारिक पत्राचार किया गया है। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के संबंध में एक पत्र राष्ट्रपति सचिवालय से गृह मंत्री कार्यालय को भेजा गया है।

भाजपा सांसद ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र के लोगों में रोष है, क्योंकि वह सभी के लिए आदर्श हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को मामले की गंभीरता का एहसास है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने बुलाई थी बैठक
उदयनराजे ने कहा कि प्रधानमंत्री ने खुद बैठक बुलाई थी। उन्होंने महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश के राज्यसभा सांसदों को बुलाया था। वह पार्टी के संबंध में कुछ बिंदु साझा करना चाहते थे कि पार्टी को कैसे आगे बढ़ाया जाए।

कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद पर उन्होंने कहा कि जब महाजन समिति की स्थापना हुई थी, तो यह तय किया गया था कि भाषा के आधार पर राज्यों का विभाजन होना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया गया है। उनका कहना है कि केंद्र सरकार को इस मुद्दे पर कर्नाटक और महाराष्ट्र के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें