फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Pradesh: पवन कल्याण ने वाईएसआर कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- क्या सांस लेना भी छोड़ दूं?

Fri, 09 Dec 2022 02:20 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती

सार

हाल ही में पवन कल्याण ने अपने चुनाव प्रचार वाहन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं। इस पोस्ट को साझा करते हुए उन्होंने लिखा था, 'वाराही' चुनावी जंग के लिए तैयार। इस ट्वीट के बाद कल्याण वाईएसआर नेताओं के निशाने पर आ गए।
विज्ञापन
पवन कल्याण का चुनाव प्रचार वाहन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता व जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण ने शुक्रवार को वाईएसआर कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, अब वाईएसआर के नेताओं को उनके चुनाव प्रचार वाले वाहन के रंग से भी समस्या होने लगी है और यह चुनावी मुद्दा बन गया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, पहले विशाखापट्टनम में उनकी फिल्मों पर रोक लगाई गई। फिर मुझे कार और मेरे होटल के कमरे से भी बाहर नहीं आने दिया गया। मुझे शहर छोड़ने के लिए भी मजबूर किया गया। अब मेरी चुनाव प्रचार वाहन का रंग भी मुद्दा बन गया है। ठीक है...अब क्या मैं सांस लेना भी बंद कर दूं? 

क्या है मामला?
दरअसल, हाल ही में पवन कल्याण ने अपने चुनाव प्रचार वाहन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं। इस पोस्ट को साझा करते हुए उन्होंने लिखा था, 'वाराही' चुनावी जंग के लिए तैयार। इस ट्वीट के बाद कल्याण वाईएसआर नेताओं के निशाने पर आ गए। दरअसल, कल्याण ने जिस गाड़ी की तस्वीर पोस्ट की उसका रंग 'ऑलिव ग्रीन' है। इस पर गुरुवार को आंध्र प्रदेश के अतिरिक्त परिवहन आयुक्त प्रसाद राव ने कहा था कि जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण इस रंग के वाहन का उपयोग नहीं करना चाहिए। क्योंकि, सेंट्रल व्हीकल एक्ट के मुताबिक सेना के जवानों को छोड़कर किसी भी निजी वाहन में ऑलिव ग्रीन कलर का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें